
लखनऊ में रिटायर्ड IAS के घर सुबह-सुबह लूट, विरोध करने पर पत्नी की हत्या
AajTak
रायबरेली समेत कई जिलों में डीएम और इलाहाबाद में मंडलायुक्त रह चुके रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डीएन दुबे लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 में रहते हैं. शनिवार सुबह जब वह गोल्फ खेलकर वापस लौटे तो घर में सब सामान बिखरा हुआ था. वहीं उनकी पत्नी मोहिनी का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. यहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटपाट की. वहीं विरोध करने पर अधिकारी की पत्नी की फंदा लगाकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
दरअसल, रायबरेली समेत कई जिलों में डीएम और इलाहाबाद में मंडलायुक्त रह चुके 71 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डीएन दुबे लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 में रहते हैं. शनिवार सुबह जब वह गोल्फ खेलकर वापस लौटे तो घर में सब सामान बिखरा हुआ था. वहीं उनकी पत्नी मोहिनी का शव फर्श पर पड़ा था. उनके गले में फंदा बंधा था. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.
(खबर अपडेट की जा रही है)

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










