
लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, 17 साल के भांजे ने ही मामा-मामी को मारी गोली
AajTak
लखनऊ के इंदिरापुरम में एक डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है. यहां 17 साल के भांजे ने अपने मामा-मामी और ममेरे भाई को ही गोली मार दी है, जिसमें मामा-मामी की मौत हो गई. वहीं आरोपी भांजा इस वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में डबल मर्डर से सनसनी मच गई. इस वारदात में घर में साथ रह रहे 17 वर्षीय भांजे ने अपने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे आपसी कलह की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मृतक मामला अपने भांजे से गाली-गलौज करते थे. घटना से पहले वो ड्रिंक किए हुए थे और गाली दे रहे थे.
मृतक के छोटे भाई जगत पाल सिंह ने बताया कि उनके बीच एक हफ्ते पहले भी लड़ाई हुई थी, जिसका निपटारा पुलिस चौकी पर किया गया था और मंगलवार को भी आपसी विवाद और गाली गलौज हुई जिसके कारण भांजे ने अपने मामा-मामी और ममेरे भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मामा और मामी की मौत हो गई. वहीं ममेरे भाई के हाथ में गोली लग गई जोकि खतरे से बाहर है.
सरकारी नौकरी से रिटायर्ड थे मृतक मामा
जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह बाराबंकी के गन्ना भवन से रिटायर्ड थे. वहीं उनकी 60 वर्षीय पत्नी गृहणी थी और बेटा सरवन 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता है. घटना के समय ये सभी एक ही कमरे में मौजूद थे. इतने में 17 वर्षीय युवक अभिषेक आया और फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति को मौत हो गई. फिलहाल आरोपी अभिषेक हत्या करके फरार है.
17 साल के भांजे ने मामा-मामी को मारी गोली
वहीं डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि इंदिरा नगर के तकरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत जया नगर स्थित सेक्टर बी में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सरोज सिंह के साथ उनके बेटे श्रवण सिंह को गोली लगी है. तत्काल तीनों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया जहां राजेंद्र सिंह और सरोज सिंह को डॉक्टरों ने ब्राउट डेथ बताया. वहीं श्रवण सिंह की स्थिति सामान्य है उनका इलाज चल रहा है. डीसीपी ने आगे बताया कि घटना को अंजाम मृतक के भांजे ने दिया है, जिसकी 17 साल उम्र है. उनके द्वारा यह घटना की की गई है. आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है. साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








