
लखनऊ बिल्डिंग हादसे में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की मां की मौत, मलबे में दबी हैं पत्नी, 16 घंटे से रेस्क्यू जारी
AajTak
लखनऊ बिल्डिंग हादसे में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां की मौत हो गई है. उन्हें बिल्डिंग गिरने के करीब 15 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका था. नाजुक हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया था. अभी अब्बास की पत्नी मलबे में दबी हैं.
लखनऊ बिल्डिंग हादसे में पहली मौत हुई है. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर और कांग्रेस नेता जीशान हैदर की मां बेगम हैदर की मौत हो गई है. उन्हें बिल्डिंग गिरने के करीब 15 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका था. नाजुक हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टर्स के तमाम प्रयास के बाद भी अब्बास और जीशान की मां को बचाया नहीं जा सका. अभी अब्बास की पत्नी मलबे में दबी हैं.
बताया जा रहा है कि अब्बास हैदर का परिवार अपार्टमेंट के सबसे ऊपर बने पेंट हाऊस में रहता था. सोमवार शाम को अचानक बिल्डिंग गिरी तब अब्बास हैदर, अपनी पत्नी और मां के साथ पेंट हाऊस में थे. अब्बास हैदर को निकाला गया, लेकिन उनकी पत्नी और मां की तलाश जारी थी. आज सुबह करीब 10 बजे अब्बास की मां को बाहर निकाला गया.
सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी. डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन वह बचाई न जा सकी. अभी अब्बास हैदर की पत्नी के साथ ही एक और महिला के दबे होने की आशंका है. अब्बास हैदर की पत्नी को लोकेट कर लिया गया है, जबकि दूसरी महिला का लोकेशन न मिल रहा है.
20 सेकंड में गिरी पूरी बिल्डिंग
मंगलवार शाम जब अलाया अपार्टमेंट गिरा, उस समय पर पड़ोस में रहने वाले नावेद अहमद सड़क पर ही घूम रहे थे. उनके आंखों के सामने ही अचानक पूरी बिल्डिंग धमाके तेज आवाज के साथ गिर गई. नावेद अहमद ने आजतक से बातचीत में कहा कि मैं सड़क पर ही था, तभी अचानक लगभग 20 सेकंड तक इतनी तेज आवाज में हुई.
प्रत्यक्षदर्शी नावेद अहमद ने बताया कि 20 सेंकड की आवाज के बाद देखा तो पूरी बिल्डिंग गिर गई, चारों तरफ धुंआ-धुंआ था, पुलिस को भी फोन किया और अपार्टमेंट के पेंट हाउस में रहने वाले हैदर परिवार को मैंने ही सूचित किया था, जिसके बाद प्रशासन के लोगों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











