
लखनऊ: धर्म छिपाकर विधवा महिला से बनाए संबंध, बेटी पैदा होने के बाद दिया धोखा
AajTak
धर्म छिपाकर विधवा महिला की मजूबरी का फायदा उठाया. विधवा महिला को विश्वास दिलाया, कि उससे शादी करेगा, लेकिन जैसे ही बेटी पैदा हुई, तो आरोपी फरार हो गया. पीड़ित महिला ने उससे संपंर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधवा महिला बड़े धोखे का शिकार हुई. अपने बेटे के साथ जीवन बिता रही महिला के संपर्क में एक शख्स आया. महिला का आरोप है, कि उसने अपना धर्म छिपाकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए. जब महिला को बेटी हुई, तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. 2009 में हुई थी शादी लखनऊ के महानगर में रहने वाली युवती की शादी 2009 में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद उसके पति की मौत हो गई. विधवा होने के बाद वह अपने बेटे के साथ जीवन बिताने लगी. पीड़िता ने बताया कि इसी बीच उसके जीवन में बाबू नाम का शख्स आया.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









