
लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ फर्जी CISF कर्मी, वर्दी पहनकर घूम रहा था
AajTak
लखनऊ एयरपोर्ट पर CISF की वर्दी पहन फर्जी CISF कर्मी बन कर घूम रहे एक शख्स को पकड़ा गया है. आरोपी का नाम सचिन कुमार राठौर है. वह हरदोई जिला के धरमपुर अंझी का रहने वाला है. तलाशी के दौरान उसके पास से दो फर्जी एएसआई पद की आईडी कार्ड मिले जिसपर सचिन कुमार राठौर सहायक उप निरीक्षक लिखा गया था.
लखनऊ एयरपोर्ट पर CISF की वर्दी पहन फर्जी CISF कर्मी बन कर घूम रहे एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. आरोपी शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों पर नजर रखते हुए CISF कर्मियों ने ही उसे पहचान लिया और पूछताछ कर लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान सचिन कुमार राठौर के रूप में हुई है. वह हरदोई जिला का रहने वाला है.
जानकारी के मुताबिक, दोपहर लगभग ढाई बजे एक संदिग्ध व्यक्ति, सीआईएसफ की एएसआई पद की वर्दी पहनकर डोमेस्टिक एयरपोर्ट के टर्मिनल एलाइटिंग पॉइंट के आसपास और सिटी साइड एरिया में घूम रहा था. जिस पर संदेह होने पर असली सीआईएसएफ के स्टाफ ने पूछताछ की तो वो एकदम हक्का बक्का रह गया और घबरा गया. आरोपी के हाव भाव से असली सीआईएसएफ कर्मियों ने भांप लिया कि यह बहरूपिया है, जिसकी सूचना तुरंत डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर तैनात कर्मियों ने अपने सीनियर ऑफिसर्स को दी. जिसके बाद सीआईएसएफ द्वारा उसे पकड़ कर पूछताछ शुरू की गई.
पूछताछ में सामने आया कि, आरोपी का नाम सचिन कुमार राठौर है. वह हरदोई जिला के धरमपुर अंझी का रहने वाला है. तलाशी के दौरान उसके पास से दो फर्जी एएसआई पद की आईडी कार्ड मिले जिसपर सचिन कुमार राठौर सहायक उप निरीक्षक लिखा गया था. पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति से सीआईएसएफ से संबंधित सवाल जवाब किए गए लेकिन आरोपी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. जिसके चलते उसे बरामद सामान के साथ सीआईएसएफ वालों ने सरोजिनी नगर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं सरोजनी नगर पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि,फर्जी सीआईएसएफ कर्मी का उसके गांव में पाटीदारों से विवाद चल रहा है जिसको लेकर उसने दबाव और भौकाल बनाने के चक्कर में फर्जी सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर एयरपोर्ट पहुंचा था और वहां फोटो खींचकर अपने पटीदारों पर दवाब बनाकर उनको गुमराह करना चाहता था, ताकि पाटीदारो में उसका और उसके घर वाले का दबदबा बन सके, लेकिन उसके मंसूबे पर पानी फिर गया और उससे पहले ही असली सीआईएसएफ कर्मियों ने सचिन को धर दबोचा. बता दें कि,कुछ दिन पहले भी लखनऊ एयरपोर्ट पर फर्जी सीआईएसएफ कर्मी पकड़े गए थे. लखनऊ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर फर्जीवाड़ा करने का यह दूसरा मामला सामने आया है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



