
लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों को देख बैग छोड़कर भागा यात्री, खोलते ही हैरान रह गए अफसर
AajTak
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मस्कट से पहुंची फ्लाइट का एक यात्री सीआईएसएफ जवानों को देख डर गया. इसके बाद वह अपना बैग टर्मिनल की बस में छोड़कर भाग गया. जब अफसरों ने उस बैग को खोला तो उसमें सोने का पेस्ट भरा हुआ था. इस पेस्ट की कीमत करीब 87 लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मस्कट से आई फ्लाइट के एक यात्री ने अपना बैग टर्मिनल की बस में ही छोड़ दिया. इसके बाद जब सीआईएसएफ और कस्टम विभाग के अधिकारियों की नजर उस बैग पर पड़ी तो उसे खोलकर चेक किया गया. बैग में सोने का पेस्ट भरा हुआ था. उस सोने की कीमत करीब 87 लाख रुपये है. विभाग के अफसर इस मामले की जांच में जुटे हैं.
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान WUY-261 लखनऊ स्थित एयरपोर्ट पर मस्कट से पहुंचा था. यहां यात्रियों को टर्मिनल की बस से एयरपोर्ट तक लाया जा रहा था. इस दौरान सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी. सख्त चेकिंग देख एक यात्री काफी डर गया और उसने सोने से भरा बैग टर्मिनल की बस में छोड़ दिया.
सीआईएसएफ और कस्टम विभाग ने पकड़ा बैग
इसके बाद कस्टम विभाग और सीआईएसएफ ने जब टर्मिनल की बस में रखे बैग को देखा और उसकी जांच की गई तो उसमें सोने का पेस्ट मिला, जिसकी कीमत 87 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके बाद श्रम विभाग से इस मामले को लेकर जानकारी की गई. इस दौरान पता चला कि एक व्यक्ति मस्कट से आया था, जिसने यह बैग बस में ही छोड़ दिया.
बस से उतरकर गाड़ी पकड़ी और भाग गया, पुलिस ने जब्त किया सोना
मस्कट से आया यात्री विमान से उतरने के बाद टर्मिनल की बस में बैठा था, लेकिन चेकिंग सख्त होने की वजह से उसने बैग को बस में ही छोड़ दिया और बस से उतरकर गाड़ी पकड़कर चला गया. जब सीआईएसएफ ने देखा कि कोई व्यक्ति बैग छोड़कर गया है. इसके बाद उस लावारिस बैग को सुरक्षाकर्मियों ने खोला तो उसमें सोना था. पुलिस ने सोने को जब्त कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










