
'लक्ष्मण रेखा पार की तो...', अमेरिका के इस कदम से भड़के चीन ने दी धमकी, 20 डिफेंस कंपनियां बैन
AajTak
अमेरिका ने ताइवान को 11.1 अरब डॉलर के हथियार बिक्री पैकेज को मंजूरी दी है. इससे नाराज चीन ने अमेरिका के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उसे धमकी दी है. चीन ने अमेरिका से वन चाइना पॉलिसी का पालन करने और ताइवान को हथियार देने से रोकने की मांग की है.
अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ताइवान को रिकॉर्ड 11.1 अरब डॉलर के हथियार बिक्री पैकेज को मंजूरी दी है जिससे चीन भड़क गया है. जवाब में चीन ने शुक्रवार को 20 अमेरिकी डिफेंस कंपनियों पर बैन लगा दिया है. चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में चेतावनी दी कि ताइवान मुद्दे पर चीन को उकसाने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा.
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे बड़े पैमाने पर हथियार बेचने के अमेरिका के फैसले से बुरी तरह चिढ़ गया है. चीन ने 20 डिफेंस कंपनियों समेत अमेरिका के 10 सीनियर अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई का फैसला किया है.
चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, 'ताइवान मुद्दा चीन के मूल हितों के केंद्र में है और चीन-अमेरिका संबंधों में पहली ऐसी लक्ष्मण रेखा है जिसे पार नहीं किया जा सकता. जो कोई भी इस रेखा को पार करने और ताइवान मुद्दे पर उकसावे की कोशिश करेगा, उसे चीन की कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा.'
चीन ने अमेरिका से 'वन चाइना पॉलिसी' का पालन करने और 'ताइवान को हथियार देने जैसे खतरनाक कदमों को रोकने, ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को कमजोर करना बंद करने को कहा है. चीन ने यह भी कहा है कि 'अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाले अलगाववादी ताकतों को गलत संकेत देना बंद करे.'
बयान में कहा गया कि चीन राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाता रहेगा.
चीन के इस प्रतिबंधों को काफी हद तक प्रतीकात्मक माना जा रहा है, क्योंकि जिन अमेरिकी डिफेंस कंपनियों को निशाना बनाया गया है, उनका चीन में कोई बड़ा बिजनेस नहीं है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










