
लंबे मैसेज से मिलेगा छुटकारा, WhatsApp पर आया नया AI फीचर, एक क्लिक में दिखेंगे सभी बिना पढ़े SMS
AajTak
WhatsApp Introduces Meta AI Summaries for Unread Messages: Meta के मैसेजिंग ऐप के लिए एक नया फीचर जारी किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स सिर्फ एक क्लिक से सभी अनरीड मैसेज को एक साथ देख सकेंगे. यह सभी मैसेज की समरी को दिखाता है, जिसमें आप चाहें तो AI की मदद से रिप्लाई भी कर सकेंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp ने बुधवार को एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है, जो AI की मदद से काम करता है और यूजर्स को सभी बिना पढ़े मैसेज को समराइज करके दिखाता है. ऐसे में अगर कोई जरूरी मैसेज है तो वह आपको नजरों से छूट नहीं पाएगा और लंबे मैसेज पढ़ने से भी छुटकारा मिलेगा.
WhatsApp के इस फीचर का नाम Message Summaries है. Meta के मुताबिक, इस फीचर में न्यू टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जिसे प्राइवेट प्रोसेसिंग का नाम दिया गया है. कंपनी ने बताया है कि इन मैसेजस को सिक्योर भी रखा जाएगा, ताकि कोई अन्य शख्स उन मैसेजेस को ना देख सके.
WhatsApp का Message Summaries फीचर
WhatsApp ने अपने ब्लॉगपोस्ट में नए फीचर्स के बारे में डिटेल्स में बताया है. ये नया फीचर ग्रुप और पर्सनल चैट पर काम करेगा. WhatsApp का यह लेटेस्ट फीचर ऑप्शनल है और यूजर्स चाहें तो इसे डिफॉल्ट ऑफ भी कर सकते हैं.
WhatsApp का मैसेज समराइज फीचर का यूज करने के लिए यूजर्स को सिंपल Unread messages आइकन पर क्लिक करना होगा और फिर यूजर्स को बुलेट्स लिस्ट व्यू में सभी अनरीड मैसेज्स की समराइज डिटेल्स मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Google का बड़ा ऐलान, अब मैसेज में मिलेंगे WhatsApp जैसे फीचर्स, जानिए डिटेल्स

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












