
लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने वाले 45 खालिस्तानियों की तस्वीरें जारी, NIA ने की पहचान की अपील
AajTak
लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कर तिरंगे का अपमान करने वाले खालिस्तान समर्थकों की तस्वीर NIA ने जारी कर दी है. जांच एजेंसी ने आरोपियों की पहचान करने की अपील भी की है. एनआईए ने एक नंबर जारी करते हुए कहा है कि इनकी पहचान होने पर उन्हें संपर्क किया जा सकता है.
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर हमला करने वाले 45 हमलावरों की तस्वीर जारी की है. दरअसल, इस घटना के बाद एनआईए की टीम जांच के लिए लंदन गई थी. टीम ने वहां पर हमले के दौरान के कई सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया था.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही अब 45 लोगों को चिन्हित किया गया है. इन सभी पर 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला करने का और भारतीय झंडे का अपमान करने का आरोप है. एनआईए ने लोगों से इनकी पहचान बताने की अपील की है और वाट्स एप नंबर जारी किया है.
भारत ने ब्रिटिश रायनयिकों को किया था तलब
बता दें कि मार्च 2023 में कुछ कट्टरपंथी खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की कोशिश की थी. इस घटना के बाद भारत सरकार ने दिल्ली में स्थित ब्रिटेन के राजनयिकों को तलब किया था. इसके साथ ही लंदन में भारतीय उच्चायोग की खिड़की तोड़ने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था.
हमले के बाद एक शख्स की हुई थी गिरफ्तारी
भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने कहा था कि कट्टरपंथियों के हमले को नाकाम कर दिया गया. उच्चायोग पर तिरंगा शान से लहरा रहा है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस की ओर से कहा गया था कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. घटना में किसी भी चोट नहीं पहुंची. हालांकि, उच्चायोग भवन में खिड़कियां तोड़ी गईं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








