
लंदन में आज भारत-पाकिस्तान मुकाबला, मेयर चुनाव में पाकिस्तानी सादिक खान को टक्कर दे रहे दिल्ली में जन्मे तरुण गुलाटी
AajTak
लंदन मेयर चुनाव के दौरान तरुण ने कई मौकों पर सादिक खान पर निशाना साधा है. तरुण गुलाटी का कहना है कि अब लोग तेजी से ये मानने लगे हैं कि मौजूदा मेयर सादिक खान ने अपना जनाधार खो दिया है. वहीं, एक अन्य उम्मीदवार सुजन हॉल भी वोटर्स को कुछ खास रास नहीं आ रही. हॉल उस समिति का हिस्सा थी, जिसने असल में हमारे लिए समस्याएं खड़ी कर दी और लंदन को कई साल पीछे धकेल दिया.
लंदन में दो मई को मेयर चुनाव (Mayor Election) होने जा रहे हैं. इस बार चुनावी मैदान में कुल 13 उम्मीदवार हैं. लेकिन भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों के लिए ये चुनाव काफी अहम होने वाला है. क्योंकि इस बार भारतीय मूल के तरुण गुलाटी (Tarun Ghulati) पाकिस्तानी मूल के लंदन के मौजूदा मेयर सादिक खान (Sadiq Khan) को टक्कर दे रहे हैं.
दिल्ली में जन्मे तरुण गुलाटी एक इन्वेस्टमेंट बैंकर और रणनीतिक सलाहकार हैं. वह निर्दलीय ही इस चुनाव में उतरे हैं. वहीं, पाकिस्तान मूल के सादिक खान 2016 से लंदन के मेयर हैं. वह तीसरी बार लेबर पार्टी की ओर से मैदान में उतरे हैं. वहीं, कंजरवेटिव पार्टी ने सुजन हॉल पर दांव लगाया है.
तरुण के निशाने पर हैं सादिक खान
लंदन मेयर चुनाव के दौरान तरुण ने कई मौकों पर सादिक खान पर निशाना साधा है. तरुण गुलाटी का कहना है कि अब लोग तेजी से ये मानने लगे हैं कि मौजूदा मेयर सादिक खान ने अपना जनाधार खो दिया है. वहीं, एक अन्य उम्मीदवार सुजन हॉल भी वोटर्स को कुछ खास रास नहीं आ रही. हॉल उस समिति का हिस्सा थी, जिसने असल में हमारे लिए समस्याएं खड़ी कर दी और लंदन को कई साल पीछे धकेल दिया. तरुण को भारतीय मूल के लंदन के लोगों का वोट मिलने की उम्मीद है. उनका कहना है कि मेरे पास भारतीय मूल के लोगों की दुआएं हैं. बता दें कि लंदन में करीब 60 लाख वोटर्स हैं.
उन्होंने सादिक के बारे में कहा कि आपका IQ स्तर बहुत कम है. आप सिर्फ वादे करते हैं और उन्हें कभी पूरा नहीं करते. आप अपनी गलतियों को सुधारने के लिए तीसरे कार्यकाल का इंतजार क्यों कर रहे हैं. इस झूठ से लंदन के लोगों को मुक्ति मिलनी चाहिए.
'मैं प्राउड हिंदू हूं'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









