
लंदन: पावर सबस्टेशन में आग लगने से 24 घंटे के लिए बंद हुआ हीथ्रो एयरपोर्ट
AajTak
लंदन (London) के हीथ्रो एयरपोर्ट (Heathrow Airport) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि यह करीब 24 घंटे के लिए बंद रहेगा, क्योंकि पास के एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. एयरपोर्ट ने ऐलान करते हुए कहा,
लंदन (London) के हीथ्रो एयरपोर्ट (Heathrow Airport) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि यह करीब 24 घंटे के लिए बंद रहेगा, क्योंकि पास के एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. एयरपोर्ट ने ऐलान करते हुए कहा, "एयरपोर्ट को बिजली आपूर्ति करने वाले एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने के कारण, हीथ्रो में बिजली की भारी कमी हो रही है."
एयरपोर्ट के द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए, हीथ्रो 21 मार्च को 23:59 बजे तक बंद रहेगा. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट की यात्रा न करें और ज्यादा जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें. असुविधा के लिए हमें खेद है."
हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि इस बात पर कुछ साफ नहीं है कि एयरपोर्ट पर कब ऑपरेशन शुरू होगा.
इस बीच, 10 दमकल गाड़ियों को उस जगह पर भेजा गया है, जहां से आग लगने की जानकारी मिली थी, जो हीथ्रो से करीब 3 किलोमीटर उत्तर दिशा की तरफ है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीषण आग की वजह से पश्चिमी लंदन के हजारों घरों में बिजली गुल हो गई है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









