
लंदन के ISKON रेस्टोरेंट में घुसकर युवक ने खाया चिकन, वायरल वीडियो पर भड़के लोग
AajTak
लंदन में इस्कॉन के गोविंदा रेस्तरां में घुसकर एक शख्स चिकन खाने लगा. इससे पहले उसने पूछा कि क्या यह शाकाहारी रेस्टोरेंट है. फिर उसने अपने बैग से फ्राइड चिकन निकाला और उसे खाना शुरू कर दिया.
लंदन में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKON) के गोविंदा रेस्टोरेंट में घुसकर एक युवक का चिकन खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ssaratht नाम के हैंडल से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.
वीडियो के साथ ही शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि - यह अफ्रीकी-ब्रिटिश युवक इस्कॉन के गोविंदा रेस्टोरेंट में घुस गया - यह जानते हुए भी कि यह शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है. फिर पूछा कि क्या वहां मांस उपलब्ध है, फिर अपना केएफसी का डिब्बा निकाला और न सिर्फ चिकन खाया बल्कि वहां काम कर रहे और खान खा रहे दूसरे लोगों को भी ऑफर किया.
रेस्टोरेंट के काउंटर पर निकालकर रख दिया चिकन इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के अंदर काउंटर पर आकर वहां के स्टाफ से पूछता है कि क्या यह एक शाकाहारी रेस्टोरेंट है, क्या यहां चिकन या मीट नहीं मिलता है, क्या यहां ऐसा कुछ भी नहीं मिलता है?
जब स्टाफ ने उन्हें बताया कि यहां नॉनवेज क्या, प्याज और लहसुन से बने खाने की चीज भी उपलब्ध नहीं है. इसके बाद वह युवक अपने बैग से केएफसी चिकन बकेट निकालकर काउंटर पर रख देता है और उससे फ्रायड चिकन निकाल कर खाने लगता है.
स्टाफ के मना करने पर भी नहीं माना शख्स उसकी ये हरकत देख रेस्टोरेंट के स्टाफ उसे वहां से निकल जाने को कहते हैं. इसके बावजूद वह रेस्टोरेंट में घूम-घूम कर चिकन खाना शुरू कर देता और वहां बैठे ग्राहकों की मेच के पास चला जाता है. फिर से रेस्टोरेंट के दूसरे स्टाफ ऐसा करने से मना करते हैं और वहां से निकल जाने को कहते हैं, लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है.
रेस्टोरेंट में लोगों को चिकन खाने का दिया ऑफर सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में इस्कॉन टेंपल के रेस्टोरेंट में घुसा शख्स अफ्रीकी-ब्रिटिश मूल का प्रतीत होता है. उसने वहां के स्टाफ और ग्राहकों को भी चिकन खाने का ऑफर दिया. जब वह एक ग्राहक की मेज के पास पहुंचता है तो वहां बैठी एक महिला भी उससे कहती दिखती है कि आप जो कर रहे हैं वह इस जगह के नियमों का उल्लंघन है. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












