
'लंच में बनेगा पनीर iPhone...' Blinkit से मिनटों में पहुंच रहा आईफोन-16, Memes वायरल
AajTak
iphone 16 लॉन्च हो चुका है. लाइन में लगने की सिरदर्दी के बीच आईफोन फैंस की आंखें तब चमक उठीं जब ब्लिंकिट ने घोषणा की कि वह चुनिंदा मेट्रो सिटीज में 10 मिनट में iPhone 16 डिलीवर करेगा. इसको लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स छा गए.
लग्जरी मोबाइल फोन आईफोन (iPhone) को लेकर लोगों में किस कदर दीवानगी रहती है, इसकी झलक आप तब देख सकते हैं जब इसकी कोई नई सीरीज का आईफोन लॉन्च होती है. ऐसा ही एक नजारा शुक्रवार को मुंबई के BKC स्थित Apple स्टोर के बाहर देखने को मिला जहां लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं. इस बीच हैरानी तब और बढ़ गई जब मालूम हुआ कि Blinkit, Zepto और BigBasket जैसे क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म मिनटों में iPhone16 भी घरों पर पहुंचा रहे हैं.
लाइन में लगने की सिरदर्दी के बीच आईफोन फैंस की आंखें तब चमक उठीं जब ब्लिंकिट ने घोषणा की कि वह ऑथराइज्ड Apple रिसेलर यूनिकॉर्न स्टोर्स के साथ अपनी साझेदारी के तहत चुनिंदा मेट्रो सिटीज में 10 मिनट में iPhone 16 डिलीवर करेगा. ज़ेप्टो भी इस दौड़ में शामिल हो गया, साथ ही बिगबास्केट भी. ये खबर आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई.
हालांकि, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone की उपलब्धता वर्तमान में iPhone 16 और 16 Plus के बेस वेरिएंट तक ही सीमित है. प्रो मॉडल और हाई स्टोरेज ऑप्शंस अभी भी क्विक डिलीवरी के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इस बीच, अमेज़ॅन और फ्लिपकार्ट सहित ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म अभी भी ईजी पेमेंट, ऑफ़र और ईएमआई ऑप्शंस के मामले में आगे हैं, लेकिन एक या दो दिनों के भीतर आईफ़ोन की डिलीवरी समाप्त हो जाएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












