
लंच ब्रेक: शिमला में हिंदू संगठनों का मस्जिद के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग भी तोड़ी
AajTak
शिमला के संजौली में एक विवादित मस्जिद को लेकर हिन्दू संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है. अवैध मस्जिद का आरोप लगाकर हिन्दू संगठन इसे गिराने की मांग कर रहे हैं. आज के प्रदर्शन पर हिमाचल प्रदेश की सरकार ने रोक लगा दी थी. बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड दी. देखें 'लंच ब्रेक'.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










