
रोहित शर्मा पर बयान देकर पाकिस्तान में घिरे आमिर, कनेरिया ने जमकर बोला हमला
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज दानिश कनेरिया भारतीय बल्लेबाज को लेकर दिए गए मोहम्मद आमिर के बयान से खुश नहीं हैं. 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले आमिर ने हाल ही में विराट कोहली की अपेक्षा रोहित शर्मा को आउट करना आसान बताया था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज दानिश कनेरिया भारतीय बल्लेबाज को लेकर दिए गए मोहम्मद आमिर के बयान से खुश नहीं हैं. 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले आमिर ने हाल ही में विराट कोहली की अपेक्षा रोहित शर्मा को आउट करना आसान बताया था. आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'रोहित शर्मा को आउट करना ज्यादा आसान लगता है, क्योंकि वह दोनों तरीके से आउट हो सकते हैं. आप उन्हें इन स्विंग और आउट स्विंग दोनों में फंसा सकते हैं, क्योंकि शुरुआत में रोहित शर्मा इन दोनों गेंदों पर जूझते नजर आते हैं.' आमिर के इस बयान पर दानिश कनेरिया ने प्रतिक्रिया दी है. कनेरिया को लगता है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की टिप्पणी का कोई महत्व नहीं है. इसके अलावा, कनेरिया ने रोहित के बारे में आमिर की टिप्पणी को अब्दुल रज्जाक के उस बयान के समान माना, जिसमें पूर्व ऑलराउंडर ने जसप्रीत बुमराह को 'बेबी बॉलर' करार दिया था. कनेरिया का मानना है कि आमिर को अपने शब्दों का चयन सही से करना चाहिए और वाक्यों को अधिक सावधानी से बुनना चाहिए, क्योंकि वह एक ऐसे बल्लेबाज के बारे में बात कर रहे हैं जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभूतपूर्व सफलता मिली है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












