
रोमांटिक हैं आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी ने बताया शादी के बाद मिलते थे सरप्राइज, फिर क्यों बंद हुआ सिलसिला?
AajTak
रानी मुखर्जी ने कपिल शर्मा के शो पर फिल्ममेकर और अपने पति आदित्य चोपड़ा से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि वो काफी रोमांटिक और बेहतरीन इंसान हैं.
यश राज फिल्म्स के मालिक और बेहतरीन फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा काफी प्राइवेट इंसान हैं. उनसे जुड़ी हुई बातें बेहद कम ही मीडिया में सुनने मिलती हैं. हाल ही में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं.
क्यों रानी ने बताया आदित्य चोपड़ा को रोमांटिक?
रानी मुखर्जी से कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनके पति आदित्य चोपड़ा के बारे में कुछ सवाल किए. कपिल ने पूछा कि फिल्ममेकर ने एक्ट्रेस को कैसे शादी के लिए प्रपोज किया? अपने मजाकिया अंदाज में कपिल ने कहा, 'मैम जब आपका और आदि सर का इश्क हुआ था, तो उन्होंने आपको कैसे प्रपोज किया? मुझे लगता है कि आपने उनका हाथ पकड़ा होगा और उनसे प्रपोज कराया होगा.'
इसपर रानी ने हंसते हुए जवाब दिया, 'ये सारी बातें बहुत पर्सनल हैं, टीवी पर बताने लायक नहीं.' एक्ट्रेस की बात पर कपिल बोले कि मैं आपसे सारी बातें पूछ भी नहीं रहा, जो टीवी पर बताने लायक नहीं वो मत बताइए. कपिल ने आगे रानी से पूछा कि वो आदित्य चोपड़ा को एक रोमांटिक इंसान होने पर 10 में से कितने नंबर देंगी? तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं आदित्य को रोमांटिक इंसान होने के लिए 10 में से 15 नंबर दूंगी.'
'लड़कियों के लिए सबसे जरूरी चीज इंसान का स्वभाव होता है. प्यार वगैरह सब बाद की बात है. लेकिन जब शादी करनी हो, तो ऐसे इंसान से करो जो सच में बहुत अच्छा इंसान हो. और हां, वो एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी कमाल के हैं.' रानी से आगे अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि क्या आदित्य चोपड़ा ने उन्हें कभी कोई सरप्राइज दिया?
क्यों आदित्य चोपड़ा ने सरप्राइज देना किया बंद?













