रोडीज फेम रणविजय ने शेयर की बेटे की पहली झलक, हाथ थामे आए नजर
AajTak
रणविजय और प्रियंका 12 जुलाई को दूसरे बेबी के पेरेंट बने. इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए रणविजय ने रेड जर्सी और मैचिंग शूज शेयर किए. मार्च महीने में रणविजय ने प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी.
रोडीज फेम रणविजय सिंह और पत्नी प्रियंका हाल ही में पेरेंट बने हैं. प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया है. अब रणविजय ने बेटे की पहली झलक शेयर की है. उन्होंने एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में रणविजय बेटे का हाथ थामे दिख रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए रणविजय ने लिखा- #grateful #blessed #satnamwaheguruੴ. सोशल मीडिया पर रणविजय को सभी बधाई दे रहे हैं.More Related News