
रोज 27 किमी पैदल चलता था शख्स, लोगों ने दी बाइक और 35 लाख कैश
AajTak
सोशल मीडिया के चलते कब किसी इंसान की जिंदगी बदल जाए, कुछ कहा नहीं कहा जा सकता है. ऐसा ही कुछ अमेरिका में रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ है. ये व्यक्ति काम पर जाने के लिए रोज 27 किलोमीटर चलता था. हालांकि जब एक शख्स की नजर इस व्यक्ति पर पड़ी तो उसकी किस्मत बदल गई.
सोशल मीडिया के चलते कब किसी इंसान की जिंदगी बदल जाए, कुछ कहा नहीं कहा जा सकता है. ऐसा ही कुछ अमेरिका में रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ है. ये व्यक्ति काम पर जाने के लिए रोज 27 किलोमीटर चलता था. हालांकि जब एक शख्स की नजर इस व्यक्ति पर पड़ी तो उसकी किस्मत बदल गई. (फोटो क्रेडिट: माइकल लिन फेसबुक) 20 साल के डोंटे फ्रैंकलिन ओकलोहामा में रहते हैं. वे बफेलो वाइल्ड विंग्स में एक कुक के तौर पर काम करते हैं. चूंकि फ्रैंकलिन के पास कोई ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं है इसलिए उन्हें अपने काम की लोकेशन पर पहुंचने के लिए लगभग 13 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty images) फ्रैंकलिन इस वजह से अपने घर से तीन घंटा पहले निकलते थे. फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में फ्रैंकलिन ने कहा मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मुझे थकावट हो रही है या नहीं. मुझे अपने आप को लगातार पुश करना होता था क्योंकि मैं अपने घरवालों की नजर में गिरना नहीं चाहता था. मैंने कभी कोई शिफ्ट नहीं मिस की है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










