
रोज की तरह क्लास में थी 9वीं की छात्रा, अचानक बेहाेशी के बाद मौत, सदमे में साथी छात्र
AajTak
घटना की जानकारी मिलते ही कावेरीपक्कम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए वेल्लोर सरकारी अस्पताल भेज दिया है. यह घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है.
तमिलनाडु में 9वीं क्लास की छात्रा की अचानक मौत से सभी हैरान हैं. 14 वर्षीय छात्रा रोजाना की तरह क्लास में रूम में पढ़ाई कर रही थी, तभी अचानक बेहोश हो गई. छात्रा को जब हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया
आद्विता 9वीं कक्षा की छात्रा थी. कक्षा में अचानक बेहोश होने के बाद वह अपनी सहपाठियों के कंधे पर गिर गई. स्थिति को देखते हुए तुरंत स्कूल प्रशासन ने आद्विता को पास के मेलविशराम स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद छात्रा के साथ पढ़ने वाले सहपाठियों को गहरा सदमा लगा है.
मामले की जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही कावेरीपक्कम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए वेल्लोर सरकारी अस्पताल भेज दिया है. यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है, जिससे पूरी घटना पर चर्चा हो रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा, फिलहाल पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











