
रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की तीसरे दिन पूछताछ, गुरुग्राम जमीन सौदे पर फोकस
AajTak
ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से गुरुग्राम के शकोपुर जमीन सौदे पर लगातार तीसरे दिन पूछताछ की. इस मामले में 700 फीसदी मुनाफा कमाने और लैंड यूज बदलने के सवाल प्रमुख हैं. वाड्रा ने कहा, '2019 में सारे सवालों के जवाब दे चुका हूं, कोई नई बात नहीं है'. उन्होंने इसे सरकार द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला बताया.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











