
रैगिंग पर एक्शन: कौशांबी मेडिकल कॉलेज के 97 छात्र सस्पेंड, ₹5-5 हजार का जुर्माना भी लगा
AajTak
कौशांबी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 97 द्वितीय वर्ष के छात्रों को एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है और ₹5-5 हजार का जुर्माना भी लगा है. एंटी रैगिंग सेल दिल्ली की शिकायत पर कॉलेज कमेटी ने जांच की. प्रिंसिपल डॉ. हरिओम सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत की गई है.
उत्तर प्रदेश के कौशांबी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. प्रथम वर्ष के छात्रों की शिकायत पर एंटी रैगिंग सेल ने त्वरित कार्रवाई की. जांच में द्वितीय वर्ष के 97 छात्रों को दोषी पाया गया, जिन्हें कॉलेज प्रशासन ने एक माह के लिए निलंबित कर दिया है और उन पर ₹5-5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है.
97 छात्र निलंबित, जुर्माना भी लगा
आपको बता दें कि कौशांबी मेडिकल कॉलेज के 97 छात्रों को निलंबित किया गया है. कॉलेज परिसर में रैगिंग का मामला उजागर होने पर यह कार्रवाई हुई है. एंटी रैगिंग सेल दिल्ली को सीधे शिकायत मिलने के बाद एक्शन किया गया. रैगिंग की जांच मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपी गई थी. जांच रिपोर्ट में द्वितीय वर्ष के 97 छात्रों को दोषी पाया गया. कॉलेज प्रशासन ने इन छात्रों को एक माह के लिए निलंबित कर दिया.
एंटी रैगिंग सेल का एक्शन
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरिओम सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को एंटी रैगिंग सेल से शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत मिलते ही एंटी रैगिंग सेल हरकत में आया और मामले की जांच मेडिकल कॉलेज की आंतरिक एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपी गई. कमेटी ने मौके पर पहुंचकर जूनियर और सीनियर छात्रों से बातचीत की, जिसके बाद रैगिंग की पूरी जानकारी जुटाई गई. यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और शासन की मंशा के अनुरूप की गई है.
प्रिंसिपल ने दी जानकारी

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











