
रैगिंग के आरोपी डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी के 3 छात्र हिरासत में, मुख्य आरोपी अभी भी फरार
AajTak
डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले अमगुरी के छात्र आनंद शर्मा के साथ सीनियर्स द्वारा की गई रैगिंग के बाद यह कदम उठाया गया है. रैगिंग की घटना बीती रात हॉस्टल में ही हुई थी. पीड़ित छात्र आनंद ने खुद को बचाने के लिए दो मंजिला छात्रावास की इमारत से छलांग लगा दी थी.
असम पुलिस ने 27 नवंबर की रात को डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई रैगिंग की घटना के सिलसिले में 3 छात्रों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए छात्रों की पहचान परंजीत बरुआ, निरंजन ठाकुर और सिमंता हजारिका के रूप में हुई है. तीनों छात्रों को PNGB हॉस्टल से गिरफ्तार किया गया है.
रैगिंग की घटना का मुख्य आरोपी राहुल छेत्री अभी भी फरार है. डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले अमगुरी के छात्र आनंद शर्मा के साथ सीनियर्स द्वारा की गई रैगिंग के बाद यह कदम उठाया गया है. रैगिंग की घटना बीती रात हॉस्टल में ही हुई थी.
घटना के बाद, पीड़ित छात्र आनंद ने खुद को बचाने के लिए दो मंजिला छात्रावास की इमारत से छलांग लगा दी. छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जितेन हजारिका ने कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं.'
सरकार के आदेश और शैक्षणिक संस्थानों के सख्त दिशा-निर्देशों के बावजूद, रैगिंग की घटनाएं अभी भी जारी हैं. UGC हर साल रैगिंग को रोकने के जरूरी कदम उठाने के लिए शिक्षण संस्थानों को दिशा-निर्देश और लेटर जारी करता है. आयोग संस्थानों को ऐसे मुद्दों का पता लगाने के लिए छात्रों के साथ काउंसलिंग आयोजित करने की भी सलाह देता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












