
रेस्त्रां की लाइन में खड़ी लड़की को युवक ने किया प्रपोज, मिला ये जवाब
AajTak
लड़की एक फास्ट फूड रेस्त्रां की लाइन में खड़ी थी, तभी उसके पीछे खड़ा युवक घुटने के बल बैठकर उसे प्रपोज करने लगा.
एक युवक की उस वक्त किरकिरी हो गई, जब वो रेस्त्रां की लाइन में खड़ी लड़की को प्रपोज करने लगा. दरअसल, लड़की एक फास्ट फूड रेस्त्रां की लाइन में खड़ी थी, तभी पीछे खड़ा युवक घुटने के बल बैठकर उसे प्रपोज करने लगा. युवक के हाथ में रिंग थी. मगर उसके प्रपोजल पर लड़की ने ऐसा रिएक्शन दिया कि युवक को शर्मिंदा होना पड़ गया.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे युवक भीड़ में लड़की को प्रपोज कर रहा है. लेकिन आखिर में उसे निराशा हाथ लगती है, क्योंकि लड़की गुस्से में उसकी ओर देखती है और वहां से चली जाती है.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला साउथ अफ्रीका के Johannesburg का है. यहां McDonald's के रेस्त्रां के काउंटर पर खड़ी एक लड़की को युवक प्रपोज कर देता है. उस वक्त रेस्त्रां में ऑर्डर देने वालों की लंबी लाइन लगी होती है.
वीडियो में देखें लड़की का रिएक्शन
वीडियो में अप देख सकते हैं कि लाइन में एक लड़की खड़ी है और उसके पीछे एक युवक है. अचानक से युवक अपने घुटनों पर बैठ जाता है और लड़की के सामने अंगूठी कर देता है. ये देखते ही लड़की हैरान रह जाती है और युवक पर गुस्सा जाहिर करती है. युवक लगभग 3 मिनट तक वहीं बैठा रहा लेकिन लड़की उसपर आगबबूला होती रही.
Witnessed such a sad situation today yoh 💔 pic.twitter.com/RPFvMS7bga

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











