
रेस्टोरेंट में कपल ने पहले बनाए संबंध, फिर चुरा ले गए कैश और शराब, CCTV ने उगला सच
AajTak
अमेरिका के एक रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में ऐसी घटना कैद हो गई, जिसे देखकर वहां के स्टाफ के होश उड़ गए. सीसीटीवी फुटेज में एक कपल रेस्टोरेंट बंद होने के बाद अंदर घुसा, फिर फिजिकल रिलेशन बनाए. इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया.
एक रेस्टोरेंट में चोरी करने के लिए घुसे कपल, वहां फूलों की सजावट देख इतने रोमांटिक हो गए कि चोरी से पहले प्यार में डूब गए. उन्होंने पहले संबंध बनाए , फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना का खुलासा रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एरिजोना स्थित एक रेस्टोरेंट में ये घटना हुई है. रेस्टोरेंट की मालकिन लेक्सी कैलिस्कन ने इंस्टाग्राम पर सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया है.
रेस्टोरेंट में सेंधमारी कर घुसे थे कपल गुलाब थीम वाले रेस्टोरेंट में सेंधमारी के बाद प्रेमी जोड़े को अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में संबंध बनाते हुए देखा गया. इसके बाद दोनों ने रेस्टोरेंट में रखी शराब की बोतल और कैश पर हाथ साफ किया.
रिलेशन बनाने के बाद शुरू की चोरी कैमरे में साफ देखा जा सकता था कि अंदर घुसे युवक ने एक बैग काउंटर के नीचे से उठाया. उसमें 450 डॉलर कैश थे. फिर एक आईफोन 5 और बकार्डी की एक बोतल लेकर भाग गए.
रेस्टोरेंट की मालकिन लेक्सी कैलिस्कन ने उस पुरुष और महिला को "आधुनिक युग का बोनी और क्लाइड" करार दिया. सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए उन्होंने मजाक में लिखा कि चोरों ने हमारे गुलाबों को खराब कर दिया.
रेस्टोरेंट की मालकिन ने शेयर किया घटना का वीडियो लेक्सी ने रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम पेज पर तोड़फोड़ की फुटेज साझा की. इसमें कपल को रेस्टोरेंट के अंदर घुसते हुए दिखाया गया. अंदर आते ही दोनों गाना गा रहे थे - "डोंट गो ब्रेकिंग माई हार्ट".

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










