
रेलवे स्टेशन के नीचे 'सीक्रेट सुरंग', गुप्त दरवाजा भी! युवक के वीडियो ने चौंकाया
AajTak
एक युवक ने वीडियो शेयर कर रेलवे स्टेशन के नीचे 'सीक्रेट सुरंग' खोजने का दावा किया है. युवक का कहना है कि सुरंग एक गुप्त दरवाजे की ओर ले जाती है.
एक युवक ने रेलवे स्टेशन के नीचे 'सीक्रेट सुरंग' खोजने का दावा किया. उसने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ स्टेशन की सीढ़ियों के नीचे लगे मेटल कवर को हटाते हुए नजर आ रहा है. कवर हटते ही एक 'सुरंग' दिखाई देती है.
युवक ने दावा किया कि यह वास्तव में एक सीक्रेट सुरंग ही है, जो एक गुप्त दरवाजे की ओर ले जाती है. युवक ने कहा कि उसे ये बात कई साल से पता थी. उसके वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं.
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना ब्रिटेन के Sheffield शहर की है और 'सीक्रेट सुरंग' खोजने का दावा करने वाले 23 साल के इस युवक का नाम ल्यूक डौथवेट है. ल्यूक ने हाल ही में टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर सनसनी मचा दी, जिसमें दावा किया गया कि शहर के एक बिजी रेलवे स्टेशन के नीचे 'सीक्रेट सुरंग' है.
रेलवे स्टेशन के नीचे 'सीक्रेट सुरंग' का दावा
ल्यूक डौथवेट ने TikTok पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों के पास नजर आ रहा है. जैसे ही ल्यूक सीढ़ी के निचले हिस्से में लगे मेटल की परत को हटाता है, सामने एक कथित सुरंग दिखाई देती है. उसने बताया कि मेटल की परत से इसको छिपाया गया था.
हालांकि, पेशे से टेक्नीशियन ल्यूक इस सुरंग में प्रवेश नहीं करता है. वो बस इतना कहता है ये सुरंग कब और किसलिए बनाई गई थी, इस बारे में आप सब लोग सोचिए. ल्यूक के TikTok Video को 5 लाख से अधिक व्यू मिल चुके हैं. हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है और इसपर रिएक्ट किया है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












