
रेलयात्री कंधे पर टांगे जा रहा था काले रंग का बैग, अफसरों ने रोककर चेकिंग की तो रह गए हैरान, निकले दो करोड़
AajTak
तमिलनाडु (Tamil Nadu) के त्रिची में एक रेलयात्री काले रंग का बैग लेकर ट्रेन से उतरा. इस दौरान रेलवे पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोककर चेकिंग की. अधिकारियों ने जैसे ही बैग खोला तो वे हैरान रह गए. बैग के अंदर 2.04 करोड़ के जेवरात और कैश था.
तमिलनाडु (Tamil Nadu) के त्रिची में रेलवे सुरक्षा बल चेकिंग कर रहा था. इस दौरान एक रेलयात्री के पास काले रंग का बैग मिला. जब अधिकारियों ने उसकी चेकिंग की तो वे हैरान रह गए. बैग में 1.89 करोड़ रुपये के जेवरात और 15 लाख रुपये की नकदी मिली है. फिलहाल इस मामले को
रेलवे सुरक्षा बल 'ऑपरेशन सतर्क' चला रहा है, जिसके तहत प्रतिबंधित चीजों का परिवहन, यात्रियों के सामान की चोरी आदि के खिलाफ नियमित जांच की जा रही है. इसी को लेकर आरपीएफ टीम ने बुधवार को संदेह के आधार पर एक यात्री को हिरासत में लिया. यात्री की पहचान आर लक्ष्मणन के रूप में हुई. यह यात्री चेन्नई एग्मोर-मंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर चेन्नई एग्मोर से त्रिची पहुंचा था.
यहां देखें Video
जब अधिकारियों ने उसके कंधे पर टंगे काले रंग के बैग की जांच की, तो उन्हें अंदर एक और बैग मिला. इस बैग में 15 लाख रुपये कैश और 2796 ग्राम सोने के जेवरात थे. जेवरात की जब कीमत आंकी गई तो लगभग 1.89 करोड़ रुपये थी. पुलिस का कहना है कि जब्त की गई वस्तुओं की कुल कीमत करीब 2.04 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें: घबराई महिला को देख कस्टम अधिकारी को हुआ शक, बैग से निकले 69 कैप्सूल, कीमत करोड़ों में
अधिकारियों ने बताया कि जब जांच की गई तो पता चला कि लक्ष्मणन इन चीजों को मदुरै में किसी को देने जा रहा था, इसी को लेकर वह अवैध रूप से इन्हें ट्रेन से लाया था. फिलहाल आगे की जांच के लिए जेवरात और कैश सहित लक्ष्मणन को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










