
'रेप, लूट, डकैती... सबमें मुस्लिम नंबर-1', AIUDF बदरुद्दीन अजमल ने क्यों कहा ऐसा
AajTak
बदरुद्दीन ने 20 अक्टूबर को असम के गोलापारा जिले में एक कॉलेज की एल्यूमनाई मीटिंग को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों में शिक्षा के अभाव पर चिंता जताई थी. उन्होंने मुस्लिमों में अशिक्षा को सीधे बढ़ते अपराधों से जोड़ दिया था.
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, उन्होंने हाल ही में कहा था, 'हम (मुस्लिम) चोरी, डकैती, रेप, लूट.. सभी अपराधों में नंबर-1 हैं. हम जेल जाने में भी नंबर-1 हैं.'
हालांकि, अब इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा बयान देने की वजह बताई है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, 'मैंने दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय में शिक्षा की कमी देखी है. मुझे दुख होता है कि हमारे बच्चे पढ़ते नहीं है. वो हायर एजुकेशन के लिए नहीं जाते हैं, यहां तक कि मैट्रिक की पढ़ाई भी नहीं करते. पढ़ाई का महत्व समझाने के लिए मैंने ऐसा कहा था.'
उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी तरफ लड़के कहते हैं कि लड़कियों को देखकर उनका खून खौल उठता है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारा इस्लाम कहता है कि अगर हम बाजार में हैं तो हमारी नजरें झुकी होनी चाहिए. अगर हम लड़कियों को बुरी नजर से देखते हैं, तो उन्हें पता होना चाहिए कि उनके परिवार में मां-बहनें हैं. अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो आपके दिमाग में कभी बुरे ख्याल नहीं आएंगे.'
अजमल ने क्या कहा था?
बदरुद्दीन ने 20 अक्टूबर को असम के गोलापारा जिले में एक कॉलेज की एल्यूमनाई मीटिंग को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों में शिक्षा के अभाव पर चिंता जताई थी. उन्होंने मुस्लिमों में अशिक्षा को सीधे बढ़ते अपराधों से जोड़ दिया था.
उन्होंने कहा था कि चोरी, डकैती, रेप, लूट... हम सबमें नंबर-1 हैं. हम जेल जाने में भी नंबर-1 हैं. हमारे बच्चों के पास स्कूल-कॉलेज जाने का टाइम नहीं है, लेकिन जुआ खेलने और दूसरों को धोखा देने के लिए समय है. ऐसी सभी गलत चीजों के लिए खुद से पूछिए कि इन सबमें कौन शामिल है? ये मुसलमान हैं. और ये दुख की बात है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











