
रेप में नाकाम होने पर किया मासूम बच्ची का मर्डर, बोरे में डालकर लाश फेंकने गया था आरोपी, करतूत CCTV में कैद
AajTak
इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बच्ची को अपने साथ सही सलामत ले जा रहा है और फिर कुछ देर बाद ही वो बच्ची की लाश को बोरे में भरकर निकलते हुए दिख रहा है.
वाराणसी में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी से लोग सन्न हैं. उस बच्ची को बेरहमी से कत्ल करने वाला कातिल अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. दरअसल, आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की थी. नाकाम होने पर उसने बेरहमी से उसे मार डाला. कातिल कोई और नहीं बल्कि लड़की का पड़ोसी था, जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहचाना गया और पुलिस एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया.
इस वारदात से वाराणसी के सूजाबाद इलाके में बुधवार की सुबह हड़कम्प मच गया था. आरोपी पड़ोसी सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया. उसका शिनाख्त इरशाद के तौर पर हुई. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बच्ची को अपने साथ सही सलामत ले जा रहा है. और फिर कुछ देर बाद ही वो बच्ची की लाश को बोरे में भरकर निकलते हुए दिख रहा है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले 8 साल की बच्ची को अपनी बातों में उलझाया था. दरअसल 8 साल की बच्ची की सनसनीखेज हत्या का मामला बुधवार की सुबह उस वक्त सामने आया, जब मासूम की लाश चंदौली के मुगलसराय थाना अंतर्गत जलीलपुर चौकी के नजदीक बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय के भीतर चारदीवारी के पास एक प्लास्टिक के बोरे में पड़ी मिली. बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में थी. उसके जिस्म पर चोट और खून के निशान भी थे.
दरअसल, बीते मंगलवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद इलाके में रहने वाले अल्पसंख्यक गरीब दिव्यांग ऑटो चालक की बच्ची पास की दुकान पर जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसे तलाश करना शुरू किया, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला. आखिरकार घरवाले पुलिस के पास पहुंचे और बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी.
पुलिस के हाथ भी खाली थे. पूरी रात परिजन बच्ची को ढूंढते रहे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला. असल, नजदीक ही रहने वाले युवक इरशाद ने मंगलवार की शाम को ही बच्ची को लालच देकर अपने घर बुलाया था और दुराचार की कोशिश की थी. लेकिन वो नाकाम हो गया. जिसके चलते उसने बच्ची को बेरहमी से मार डाला. कत्ल के बाद उसकी लाश को आरोपी ने प्लास्टिक की बोरी में भरा और फिर उसे बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय में फेंक आया.
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि आरोपी पहले बच्ची को अपनी बातों में फंसाकर अपने घर ले जाता है और फिर कुछ मिनटों बाद एक प्लास्टिक की बोरी लेकर बहुत ही तेजी से अपने घर से निकलकर आगे बढ़ जाता है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






