
रेप के बाद जिंदा जलाया... बाड़मेर की दलित महिला से दरिंदगी की पूरी कहानी और उबलता राजस्थान
AajTak
राजस्थान में एक युवक ने दलित महिला को रेप के बाद जिंदा जला दिया. पीड़ित महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद महिला के परिजनों का गुस्सा गहलोत सरकार पर फूट पड़ा. वहीं घटना को लेकर प्रदेश में राजनीतिक उबाल आ गया है. भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सरकार की नाकामी बताया है.
राजस्थान के बाड़मेर में दलित महिला से रेप और एसिड डालकर जलाने के मामले में राजनीतिक भूचाल आ गया है. भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे गहलोत सरकार की नाकामी बताया है. वहीं इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के डीजीपी को पत्र लिखकर तय वक्त में जांच पूरी करने को कहा है. बता दें कि बाड़मेर में एक शख्स ने घर में घुसकर दलित महिला से रेप किया और फिर थिनर डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था.
बाड़मेर में क्या हुआ?
राजस्थान के बाड़मेर जिले में 6 अप्रैल को बालोतरा कस्बे की एक 45 वर्षीय दलित महिला के साथ उसके पड़ोसी ने कथित रूप से रेप किया. इसके बाद थिनर (एसिड) डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. इसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में की गई शिकायत में कहा गया है कि 30 वर्षीय शकूर खान गुरुवार दोपहर 1 बजे महिला के घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया. घटना के बाद आरोपी ने महिला पर थिनर फेंका और आग लगा दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.
यह भी पढ़ेंः बाड़मेर रेप केस: रात 2 बजे तक चला मान-मनौवल का दौर, नौकरी-मुआवजे के वादे पर पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुआ परिवार
इसके बाद जब चीख-पुकार मची तो आसपास की महिलाएं दौड़कर मौके पर पहुंचीं. महिलाओं व अन्य लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी. इसके बाद उसे पहले बाड़मेर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में जोधपुर रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










