
रेप के दोषियों को इस देश में बनाया जा रहा नपुंसक, गिड़गिड़ा कर मांग रहे माफी
AajTak
कजाखस्तान ने बाल यौन अपराधों में दोषी पाए गए सभी मर्दों के खिलाफ सख्त कानूनों को लागू करने का बीड़ा उठाया है. देश में बाल यौन शोषण के दोषियों को नपुंसक बनाया जा रहा है. प्रशासन यौन अपराधियों को हिदायत देने के लिए मीडिया में बकायदा अभियान चला रहा है.
कजाखस्तान ने बाल यौन अपराधों में दोषी पाए गए सभी मर्दों के खिलाफ सख्त कानूनों को लागू करने का बीड़ा उठाया है. देश में बाल यौन शोषण के दोषियों को नपुंसक बनाया जा रहा है. प्रशासन यौन अपराधियों को हिदायत देने के लिए मीडिया में बकायदा अभियान चला रहा है. इसी क्रम में इंजेक्शन के जरिये नपुंसक बनने को मजबूर किए गए यौन उत्पीड़न के एक दोषी को टेलीविजन पर दया की भीख मांगते हुए दिखाया गया. (फोटो-Getty Iamges) ब्रिटेन के अखबार डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कजाखस्तान में नियमित रूप से इंजेक्शन देकर ऐसे अपराधियों का नपुंसक बनाया जा रहा है. जेल की लंबी सजा काटने के बाद भी अपराधियों को इससे निजात नहीं मिल रही है. जेल से बाहर आने के बाद भी ऐसे लोगों को इंजेक्शन देने का प्रावधान किया गया है. (फोटो-Getty Iamges)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










