
रेत के टीले, कंटीली झाड़ियां और दुश्मन की साजिश... राजस्थान के सरहदी इलाके में ऐसे फैला जासूसी का जाल
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राजस्थान में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों ने सरहदी इलाकों से कई जासूस पकड़े हैं, जिनमें राज्य के एक पूर्व मंत्री का पीए और एक रेलवे कर्मचारी भी शामिल हैं.
Pakistani Spy Network Exposed in Rajasthan: ऑपरेशन सिंदूर में एक जंग सेना लड़ रही थी जो पाकिस्तानी फौज पर हमले की शक्ल में दिख रहा था, लेकिन इस दौरान एक जंग सरहद पर और लड़ी जा रही थी और वो थी पाकिस्तानी जासूसी के खिलाफ. राजस्थान में पाकिस्तानी जासूसों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. सरहदी इलाकों में ऐसे जासूस पकड़े गए हैं जो राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री के पीए तक रह चुके हैं.
मोबाइल के स्क्रीन पर मुस्कुराती हसीना. तरह-तरह की अदाएं दिखाती हसीना. मोबाइल के दूसरी तरफ से आती मर्दाना आवाज. ये है राजस्थान में भारतीय सरहद के इस पार पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क का एक नमूना. भारत के खिलाफ जासूसी के लिए पाकिस्तान ने जो तमाम साजिशें रची हैं, उनमें से एक है हनी ट्रैप वाली साजिश.
भारत की जमीन पर बैठकर भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी की ऐसी न जाने कितनी आवाजें सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने पकड़ी हैं. इस पूरी कहानी को समझने के लिए बात करते हैं भारत-पाकिस्तान के सरहदी इलाकों की. जहां दूर दूर तक रेगिस्तानी इलाका है. हरियाली का नामोनिशान नहीं है. बीच में इक्का दुक्का मकान हैं. राजस्थान में जैसलमेर से सटी पाकिस्तानी सरहद पर इन इलाकों में कोई बड़ी बस्ती नहीं है. कोई घनी आबादी भी नहीं दिखती. लेकिन यहां मजारें दिखने लगी हैं. रेगिस्तान में मस्जिदें नजर आने लगी हैं.
सरहदी इलाकों में इन मजारों-मस्जिदों की मौजूदगी से भी बड़ा खतरा ये पता चला है कि इन इलाकों में पाकिस्तान ने जासूसी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया है. और जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ, सेना, पुलिस, स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियों ने इन सरहदी इलाकों में सख्त चौकसी की तो जासूसी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ.
आरोपी शकूर खान, भवानी, पठान खान. ऐसे न जाने कितने नाम हैं जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़ा है. इसमें से शकूर खान नाम का शख्स तो कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सालेह मुहम्मद का पीए रह चुका है और इस दौरान वो 8 बार पाकिस्तान जा चुका है.
पूर्व मंत्री सालेह मुहम्मद का पीए शकूर खान और रेलवे कर्मचारी रह चुका भवानी बस इक्के दुक्के शख्स नहीं हैं. सरहदी इलाकों में पाकिस्तान ने तरह-तरह के हथकंडे अपना कर जासूसी के नाम पर ऐसे न जाने कितने नेटवर्क बना रखे हैं, जो भारतीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान को भेजते थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







