
रेगिस्तानी मुल्क की सड़कें हुईं जलमग्न, दुबई में रुक गया ट्रैफिक... UAE में भारी बारिश
AajTak
यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने कहा कि मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह (17 अप्रैल) तक, खराब मौसम की एक और लहर पश्चिमी क्षेत्रों से शुरू हो सकती है और देश के कई इलाकों में फैल सकती है.
संयुक्त अरब अमीरात के कुछ हिस्सों में मंगलवार (16 अप्रैल) को खराब मौसम और भारी बारिश दर्ज की गई. कुछ सड़कों पर पानी भर गया और मौसम का असर दुबई में ट्रैफिक पर भी पड़ा. सोमवार (15 अप्रैल) की सुबह, दुबई पुलिस ने खराब मौसम के प्रति लोगों को सचेत करते हुए एक पब्लिक सेफ्टी एडवाइजरी जारी की थी.
यूएई के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने कहा कि मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह (17 अप्रैल) तक, खराब मौसम की एक और लहर पश्चिमी क्षेत्रों से शुरू हो सकती है और देश के कई इलाकों में फैल सकती है.
बुधवार तक मौसम खराब रहने की उम्मीद
देश की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन समिति ने बताया कि रविवार (14 अप्रैल) और सोमवार (15 अप्रैल) को ओमान के विभिन्न हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के बाद कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तीव्रता के साथ बारिश जारी रही. मौसम बुधवार तक खराब रहने की उम्मीद है.
पिछले साल दुबई में आई थी बाढ़
पिछले साल नवंबर में भी दुबई का मौसम खराब हुआ था. तूफानी बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे. हालात इतने खराब हो गए थे कि प्रशासन ने लोगों को समुद्री किनारों पर जाने से मना कर दिया था. गर्म और रेगिस्तानी देश के मौसम में आए अचानक बदलाव से दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान हो गए थे.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










