
रूस हॉस्टल हमला: नव-नाजी विचारधारा से प्रेरित था हमलावर! खून से बनाया स्वास्तिक का निशान
AajTak
रूस के उफा स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को नव-नाजी विचारधारा से प्रेरित बताया जा रहा है. इस हमले में चार भारतीय छात्र घायल हुए और आरोपी ने दीवार पर स्वास्तिक का निशान भी बनाया था.
रूस के उफा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी महज 15 साल का बताया जा रहा है. शुरुआती जांच और चश्मदीदों के बयानों से लगता है कि आरोपी नव-नाजी विचारधारा से प्रभावित है और ये हमला पूरी प्लानिंग के साथ किया गया है.
रविवार को हमलावर ने स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल (डॉर्मिटरी) को निशाना बनाया. आरोपी ने चाकू से छात्रों पर हमला किया, जिसमें 4 भारतीय छात्र घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, उसने पीड़ितों के खून से दीवार पर स्वास्तिक का निशान भी बनाया.
रूसी सुरक्षा तंत्र से जुड़े बाजा चैनल ने चाकूबाज को लेकर दावा किया, वो बैन हो चुके एनएस/डब्ल्यूपी नव-नाजी संगठन से संबंधित था. हमले के दौरान वो होलोकॉस्ट के बारे में उग्रवादी नारे लगा रहा था. बताया जा रहा है कि हमले के बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया और खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया.
यह भी पढ़ें: रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, AIMSA ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उठाई सुरक्षा की मांग
भारत ने हमले की कड़ी निंदा की
मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने छात्रों पर हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. दूतावास ने इसे एक 'दुखद घटना' करार दिया है. वहीं, भारत ने रूसी अधिकारियों से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. AIMSA ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि रूस में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाए.

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई गुरुवार को छठे दिन में पहुंच गई है. दोनों पक्षों के लगातार हमलों के कारण इस क्षेत्र में संकट और बढ़ता दिखाई दे रहा है और हालात अभी भी शांत होने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच दुबई में फंसी एक्ट्रेस लारा दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है. देखिए.

अमेरिका-ईरान युद्ध के पांचवें दिन हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो हमले से ईरानी युद्धपोत आईरिस को डुबो दिया. इस हमले में 80 लोगों की मौत हो गई। यह युद्धपोत विशाखापट्टनम फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में था. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेट ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार टॉरपीडो से दुश्मन का जहाज डुबोया गया है. अमेरिका ने ईरान की 20 नौसैनिक जहाज और एक पनडुब्बी को नष्ट कर दिया है.

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने 172 बैलिस्टिक मिसाइल और आठ क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. यूएई के मुताबिक कुल लगभग 750 ड्रोन भी इंटरसेप्ट किए गए हैं. रूस और चीन समर्थन तो दे रहे हैं, लेकिन सैनिक या एयर डिफेंस सिस्टम की खुली मदद नहीं कर रहे हैं. ईरान की सैन्य तैयारी और हमलों की संख्या देखकर यह साफ है कि युद्ध की स्थिति गंभीर है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है.

ईरान पर संयुक्त सैन्य अभियान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की करीबी साझेदारी अब परीक्षा में है. शुरुआती लक्ष्य शासन परिवर्तन बताया गया था, लेकिन हालिया बयानों से प्राथमिकताएं बदलती दिख रही हैं. अमेरिका में घरेलू दबाव, बढ़ती गैस कीमतें और चुनावी राजनीति इस युद्ध की दिशा तय कर सकती हैं.

सऊदी अरब के अल खज इलाके में ईरान की दो क्रूज मिसाइलों को सऊदी रक्षा मंत्रालय द्वारा नष्ट कर दिया गया है. ये मिसाइल अटैक इस क्षेत्र में जारी संघर्ष में इजरायल व अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाए जाने के बीच हुआ है. ईरान ने खाड़ी के कई देशों पर वार जारी रखे हैं जहां मिसाइलों व ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ी है. अमेरिका और उसके सहयोगी इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हैं लेकिन ईरान की रणनीति और प्रॉक्सीज की सक्रियता को रोकना चुनौती बना हुआ है.

ईरान-इजरायल युद्ध की सबसे ताज़ा खबरों में हम आपको बताते हैं कि किस तरह मुजतबा खामनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया गया है. युद्ध के तीव्र होने के साथ डर्टी बॉम्ब के खतरे ने चिंता बढ़ा दी है. मध्य पूर्व में भारतीय तेल जहाज फंसे हैं और अमेरिकी सेना भी युद्ध में सक्रिय है. दोनों पक्षों के हमले और जवाबी हमलों से क्षेत्र में गंभीर तनाव देखा जा रहा है. इस विस्तृत चर्चा में हम प्रमुख मुद्दों जैसे युद्ध के बढ़ते दायरे, राजनीतिक बदलावों, और तेल मार्ग पर अस्थिरता पर भी प्रकाश डालते हैं.







