
'रूस से हम भी सस्ता तेल खरीदना चाहते थे लेकिन...', इमरान खान ने भारत की तारीफ में फिर पढ़े कसीदे
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की विदेश नीति की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना चाहता था, लेकिन नहीं खरीद सका. इससे पहले इमरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ कर चुके हैं.
सत्ता गंवाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कानूनी पचड़ों में घिरे हुए हैं. तोशाखाना केस को लेकर उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इस बीच एक बार फिर इमरान ने भारत की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं.
इमरान खान ने भारत की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा,'हम (पाकिस्तान) भी भारत की तरह रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदना चाहते थे. लेकिन ऐसा करने से पहले ही सरकार गिर गई.' पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान ने राष्ट्र के नाम संबोधित करते हुए कहा कि वह रूस से कच्चा तेल खरीदने ही वाले थे कि अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद सरकार गिर गई.
यह पहली बार नहीं है, जब इमरान खान ने भारत की नीतियों की खुलेआम तारीफ की है. इससे पहले भी इमरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा हमारे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की भी खुलकर तारीफ कर चुके हैं. मई 2022 में भी इमरान ने मोदी सरकार की तारीफ की थी. तब इमरान ने कहा था कि अमेरिका के दबाव को दरकिनार करते हुए मोदी सरकार ने रूस से तेल खरीदने का फैसला लिया, जो वाकई सराहनीय है.
अमेरिका के दबाव को दरकिनार किया
इमरान ने ट्वीट कर कहा था कि भारत एक तरफ तो क्वाडिलेट्रल सिक्योरिटी डायलॉग (QUAD) का सदस्य है तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के दबाव का सामना करते हुए रूस से सस्ता तेल भी खरीद रहा है. ऐसा करके हमारा पड़ोसी मुल्क अपनी जनता की सुविधाओं को बढ़ा रहा है.
एस जयशंकर की भी तारीफ कर चुके

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









