
रूस-यूक्रेन सीजफायर को लेकर पुतिन की ट्रंप को दो टूक, देखें खबरें सुपरफास्ट
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने का वादा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप को रूस ने एक और झटका दिया है. गुरुवार को फोन पर हुई बातचीत में व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया है रूस, यूक्रेन में अपने लक्ष्य को हासिल किए बिना पीछे नहीं हटेगा. देखें खबरें सुपरफास्ट.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











