
'रूस-यूक्रेन युद्ध की मध्यस्थता, महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद की अनदेखी, अच्छे राजनेता की निशानी नहीं', राउत का PM मोदी पर हमला
AajTak
शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर आंखें मूंद लेते हैं. यह एक अच्छे राजनेता की निशानी नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने इस विवाद को हल करने का भी सुझाव दिया है.
शिवसेना उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करते हैं. वहीं दूसरी तरफ वह महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद की अनदेखी करते हैं, जोकि अच्छे राजनेता की निशानी नहीं है.
पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोकटोक' में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद मानवता के लिए संघर्ष था, न कि दोनों राज्यों के लोगों और सरकारों के बीच की लड़ाई.
महाराष्ट्र लंबे समय से उत्तरी कर्नाटक में बेलगावी और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों पर दावा करता रहा है क्योंकि यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा मराठी भाषी है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा हाल ही में दावा किए जाने के बाद दशकों पुराना सीमा विवाद फिर से शुरू हो गया है, जिसमें महाराष्ट्र में सांगली जिले के कुछ गांवों को वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण दक्षिणी राज्य का हिस्सा बनने का प्रस्ताव पारित किया है.
राउत ने कहा कि बेलगावी और आस-पास के क्षेत्रों में मराठी आबादी के संघर्ष को क्रूरता से नहीं कुचला जा सकता है. राज्यों के पुनर्गठन के दौरान उनकी इच्छा के खिलाफ उन्हें कर्नाटक में शामिल किया गया था. राउत ने पूछा कि अगर केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे को हल नहीं कर सकते हैं, तो कहां से न्याय मांगा जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर आंखें मूंद लेते हैं. यह एक अच्छे राजनेता की निशानी नहीं है.
इस दौरान संजय राउत ने अमित शाह की तारीफ की. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने इस मुद्दे को हल करने की दिशा में पहल की, लेकिन सवाल यह है कि क्या केंद्र सरकार तटस्थ रुख अपनाएगी. राउत ने मांग की कि संसद को सीमा विवाद का हल निकालना चाहिए.
उन्होंने सुझाव दिया कि सुप्रीम कोर्ट से संसद को निर्देश देने की उम्मीद करने के बजाय खुद संसद जल्द से जल्द इसका समाधान ढूंढ ले तो क्या नुकसान है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के सीएम बोम्मई को महाराष्ट्र के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के बजाय विवाद को सुलझाने के लिए बेलगावी में मराठी भाषी लोगों के संगठनों और नेताओं से बातचीत करनी चाहिए थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







