
रूस-यूक्रेन जंग के तीन महीने पूरे, मारियुपोल छोड़कर रूस का किसी बड़े शहर पर कब्जा नहीं, जानिए कितना उठाना पड़ा नुकसान
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग को तीन महीने पूरे हो चुके हैं. 24 फरवरी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था. यूक्रेन का दावा है कि इस जंग में रूस के 29 हजार से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं.
Russia-Ukraine War: चारों ओर जले हुई गाड़ियां... सड़कों पर पूरी तरह जल चुके टैंक... मलबे में तब्दील इमारतें... टूटी-फूटी सड़कें... डरे-सहमे लोग... कभी मिसाइल तो कभी गोलियां की गड़गड़ाहट... ये मंजर है यूक्रेन का. पूर्वी यूरोप का 4.5 करोड़ आबादी वाला यूक्रेन पूरी तरह तबाह हो चुका है. तीन महीने पहले तक जो यूक्रेन कभी हरा-भरा नजर आता था, अब वो किसी पुरानी फिल्म की तरह ब्लैक एंड व्हाइट हो चुका है.
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने इसी महीने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि यूक्रेन को फिर से पहले जैसा बनाने के लिए 600 अरब डॉलर यानी 46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा.
आज रूस और यूक्रेन की जंग को शुरू हुए तीन महीने पूरे हो चुके हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था. जंग को शुरू हुए तीन महीने हो चुके हैं, चारों ओर तबाही मच चुकी है, फिर भी ये जंग अब तक किसी अंजाम तक नहीं पहुंची है. जंग कब खत्म होगी? इस बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता.
ये भी पढ़ें-- Russia-Ukraine War: 82 दिन बाद मारियुपोल पर रूस का कब्जा, क्यों पुतिन के लिए ये बड़ी जीत है?
तीन महीने में क्या-क्या हुआ?
- 24 फरवरीः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया. पुतिन ने कहा कि वो ये यूक्रेन से डिमिलिटराइज करने के लिए कर रहे हैं. पुतिन ने यूक्रेनी सैनिकों को घुटने टेककर लौट जाने की बात कही.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











