रूस में भारतीय छात्रों पर हमला, AIMSA ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उठाई सुरक्षा की मांग
AajTak
रूस की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. इस हमले में 4 भारतीय छात्र और 2 पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं. ऐसे में AIMSA ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
रूस के उफा शहर में मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भारतीय छात्रों पर हमला किया गया. इस दौरान 4 भारतीय छात्र घायल हो गए. अब इस मामले को लेकर AIMSA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और रूस में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.
ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में लिखा, 'AIMSA की तरफ से हम रूस के बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में चार भारतीय मेडिकल छात्रों पर हुए हालिया हिंसक हमले पर गहरी चिंता और पीड़ा व्यक्त करते हैं.'
पत्र में आगे लिखा है कि ऐसी घटनाएं ना सिर्फ भारतीय छात्रों के जीवन और सम्मान को खतरे में डालती हैं, बल्कि विदेशों में पढ़ रहे हजारों भारतीय मेडिकल छात्रों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करती हैं.
यह भी पढ़ें: रूस के मेडिकल कॉलेज में चाकूबाजी, हॉस्टल में घुसकर भारतीय छात्रों पर हमला, 4 जख्मी
AIMSA ने की इंसाफ की मांग
AIMSA ने आगे अपील करते हुए कहा, 'हम भारत सरकार से विनम्र निवेदन करते हैं कि वो संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल राजनयिक कदम उठाए ताकि हमले का शिकार हुए छात्रों को इंसाफ मिल सके, सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत किया जा सके और विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए स्टूडेंट सपोर्ट सिस्टम को मजबूत किया जा सके.'

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का संघर्ष छठे दिन भी जारी है. इजरायल के हमलों से बेरूत में भारी नुकसान हुआ है और कई इमारतें तबाह हो गई हैं. इस तनावपूर्ण स्थिति ने इलाके में संकट और बढ़ा दिया है. निरंतर तालिबानी हमलों के कारण स्थानीय लोग गंभीर हालात से गुजर रहे हैं. राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है. यह संघर्ष दक्षिणी बेरूत जैसे इलाकों में अधिक तबाही का कारण बना है.

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई को सुपुर्दे खाक करने और शोक समारोह को अचानक अगले आदेश तक टाल दिया है. तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में तैयारियां जारी हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और इजरायल की कड़ी चेतावनी के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरानी शासन द्वारा चुना गया कोई भी नया नेता, जो इजरायल के खिलाफ नीति अपनाएगा, उसे निशाना बनाया जा सकता है.











