
रूस पर भारत को खरी-खोटी, अब अमेरिका के सहयोगी ने किया वही काम
AajTak
ऊर्जा के लिए आयात पर निर्भर जापान रूस से तेल खरीदारी को बढ़ा रहा है. अमेरिका का करीबी जापान रूस से तेल खरीद के लिए काफी अच्छी रकम भी दे रहा है. जापान के अधिकारियों का कहना है कि रूस से तेल और प्राकृतिक गैस इसलिए खरीदा जा रहा है ताकि जापान को ऊर्जा की नियमित आपूर्ति होती रहे.
भारत रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस से लगातार सस्ता तेल खरीद रहा है. इसके लिए, पश्चिमी देशों ने भारत की कई बार आलोचना भी की लेकिन अब अमेरिका का करीबी सहयोगी और रूस पर प्रतिबंधों का समर्थन करने वाला जापान खुद रूस से तेल खरीद रहा है. जापान रूस से तेल की खरीददारी उसी के द्वारा तय किए गए दाम पर ले रहा है. अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूसी तेल पर प्राइस कैप लगाकर उसकी कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल तय कर दी है. लेकिन जापान तय कीमत से ज्यादा पैसे देकर रूसी तेल खरीद रहा है.
जापान ने अमेरिका से कहा है कि ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से तेल खरीदना उसकी जरूरत है इसलिए, उसे अपवाद माना जाए. अमेरिका ने भी जापान की इस तेल खरीद को अपनी मंजूरी दे दी है. जापान का ये रवैया दिखाता है कि जापान जीवाश्म ईंधन के लिए किस हद तक रूस पर निर्भर है.
विश्लेषकों का कहना है कि इसी कारण जापान रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन की पूरी तरह से मदद करने में हिचक रहा है. जापान जी-7 देशों के समूह का एकमात्र देश है जो युद्ध के दौरान यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई नहीं कर रहा है.
यूरोपीय देशों ने रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता बिल्कुल कम कर दी है लेकिन जापान ने पिछले एक साल रूसी प्राकृतिक गैस की खरीद को बढ़ा दिया है. वहीं, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने हाल ही में यूक्रेन की यात्रा भी की थी.
'यूक्रेन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है जापान'
किशिदा ने कहा है कि इस मई में जापान के शहर हिरोशिमा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन यूक्रेन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेगा. जापान का कहना है कि वो यूक्रेन का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और यूक्रेन को हथियार इसलिए नहीं भेज सकता क्योंकि उसकी कैबिनेट ने हथियार निर्यात पर लंबे समय से प्रतिबंध लगा रखा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










