
रूस ने Wikipedia को दी धमकी, गलत जानकारी नहीं हटाई तो लगेगा तगड़ा जुर्माना
AajTak
विकिपीडिया पर रूस ने आरोप लगाया है कि उसने यूक्रेन में अपने 'स्पेशल ऑपरेशन' और रूस की सेना की कार्रवाइयों के बारे में गलत जानकारी दी है. जानकारी नहीं हटाने पर 4 मिलियन रूबल का जुर्माना लगा सकता है रूस.
रूसी कम्यूनिकेशन रैग्यूलेटर रोसकोम्नाडज़ोर (Roskomnadzor) ने मंगलवार को कहा कि वह चाहता है कि विकिपीडिया (Wikipedia) यूक्रेन की स्थिति के बारे में 'सार्वजनिक हित वाली सामग्री से गलत जानकारी हटा दे.
रैग्यूलेटर ने विकिपीडिया पर आरोप लगाया है कि उसने यूक्रेन में अपने 'स्पेशल ऑपरेशन' और रूस की सेना की कार्रवाई के बारे में गलत जानकारी दी है.
रूसे के कानून के मुताबिक, रोस्कोम्नाडज़ोर द्वारा गलत जानकारी हटाए जाने के लिए कहने पर अगर किसी इंटरनेट संसाधन का मालिक ऐसा नहीं करता है, तो उस पर 4 मिलियन रूबल (48,120.30 डॉलर) का जुर्माना लगाया जा सकता है. आपको बता दें कि एक डॉलर 83.1250 रूबल के बराबर होता है.
रूस को 2022 Russian invasion of Ukraine आर्टिकल से दिक्कत थी, जिसमें लिखा था कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में हजारों सैनिकों को भेजा, यह एक ऐसा कदम था जिससे यूक्रेन का प्रतिरोध उग्र हुआ और पश्चिमी प्रतिबंध लगाए गए.
आपको बता दें कि Wikipedia ने 24 फरवरी को ट्वीट करके कहा था कि विकिपीडिया का यह लेख यूक्रेन में हो रहे वर्तमान संकट को डॉक्यूमेंट कर रहा है. इसे दुनिया भर के विकिपीडिया संपादकों द्वारा लगातार अपडेट किया जा रहा है.
आपको बता दें कि यूक्रेनी सरकार ने कहा है कि युद्ध के 40 दिन होने तक रूसी हमलों में 18 पत्रकारों की भी जान गई. मंत्रालय ने दावा किया है कि 13 पत्रकार घायल हैं और 8 को हिरासत में ले लिया गया है. 3 पत्रकार अब तक लापता हैं. कहा गया है कि रूस ने 11 देशों के अलग-अलग पत्रकारों के साथ अत्याचार किया है, जिसमें यूक्रेन के जर्नलिस्ट भी शामिल हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








