
रूस ने तैनात की दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल, 30 मिनट में तबाह कर देगी धरती का कोई भी कोना
AajTak
रूस ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली, अजेय और घातक हाइपरसोनिक मिसाइल को सेना में शामिल कर लिया है. उसे तैनात भी कर दिया है. इसकी गति 33076 किलोमीटर प्रतिघंटा है. यह धरती पर कहीं भी किसी भी टारगेट को 30 मिनट में हिट कर सकती है. यह एक परमाणु मिसाइल सिस्टम है. आइए जानते हैं इसके बारे में...
रूस के रक्षा मंत्रालय (Russia Ministry of Defence) ने अंतरमहाद्वीपीय हाइपरसोनिक एवनगार्ड मिसाइल सिस्टम (Intercontinental Hypersonic Avangard Missile System) को ओरेनबर्ग रीजन में तैनात कर दिया है. रूस का दावा है कि यह मिसाइल अगर छोड़ी गई तो दुनिया के किसी भी कोने में 30 मिनट में टारगेट पर हमला कर सकती है. इसकी स्पीड आवाज की गति से 27 गुना ज्यादा है. यानी 33076 किलोमीटर प्रतिघंटा है. एवनगार्ड मिसाइल (Avangard Missile) का वजन करीब 2000 किलोग्राम है.
अगर तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है और हवा में नमी नहीं है, तो यह एवनगार्ड मिसाइल करीब 10 किलोमीटर की दूरी एक सेकेंड में पार कर सकती है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस मिसाइल की तैनाती के साथ ही उनके स्ट्रैटेजिक मिसाइल फोर्स की ताकत बढ़ गई है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने साल 2018 में कहा था कि यह मिसाइल अजेय है. इसे दुनिया का कोई एंटी-मिसाइल सिस्टम मार नहीं सकता.
रूस ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन पर 76 हमले किए हैं. जिनमें से अधिकतर को यूक्रेनी सेना और एयरफोर्स ने बेकार कर दिया. क्योंकि यूक्रेन को पश्चिमी देशों के हथियार मिले हैं. रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था. तब से लगातार युद्ध चल रहा है. शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने 40 मिसाइलें दागी लेकिन उनमें लगभग सभी मिसाइलों को यूक्रेन की सेना ने इंटरसेप्ट कर दिया. इसलिए रूस ने दुनिया की सबसे घातक मिसाइल को तैनात किया है.
Russia readies hypersonic missile for launch in fresh nuclear threat against the West, the lethal weapon has now been installed in an underground launch silo in the Orenburg region. https://t.co/MqGOZF0zQh
यूक्रेन पर रूस ने दागी थी हाइपरसोनिक मिसाइल
रूस ने यूक्रेन पर अपनी दूसरी हाइपरसोनिक मिसाइल किंझाल (Kinzhal) से इस साल मार्च में हमला किया था. इस मिसाइल को खंजर यानी Dagger भी पुकारते हैं. हाइपरसोनिक मिसाइल वो हथियार होते हैं, जो आवाज की गति से पांच गुना ज्यादा स्पीड से चले. अगर कोई मिसाइल 6100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ती है तो उसे हाइपरसोनिक कहते हैं. इनकी गति और दिशा में बदलाव करने की क्षमता इतनी ज्यादा सटीक और ताकतवर होती हैं, कि इन्हें ट्रैक करना और मार गिराना अंसभव होता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







