
रूस ने ट्रंप को जमकर सुनाया, तेल की खरीद को लेकर US राष्ट्रपति ने भारत को दी थी धमकी
AajTak
रूस और भारत के तेल व्यापार से अमेरिका चिढ़ा हुआ है. हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को अतिरिक्त टैरिफ की धमकी दी थी और रूस के साथ तेल व्यापार पर आपत्ति जताई थी. अब रूस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
रूसी तेल की खरीद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी जिसके बाद मंगलवार को रूस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. रूस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भारत जैसे देशों पर उसके साथ व्यापार खत्म करने के लिए अवैध दबाव डाल रहे हैं. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम कई ऐसे बयान सुनते हैं जो सच कहें तो धमकियां हैं. ऐसी धमकियां देशों को रूस के साथ व्यापार संबंध समाप्त करने के लिए मजबूर करने की कोशिश हैं. हम ऐसे बयानों को वैध नहीं मानते हैं.'
दिमित्री पेस्कोव ने आगे कहा, 'हमारा मानना है कि संप्रभु देशों को अपने ट्रेड पार्टनर्स, व्यापार और आर्थिक सहयोग के लिए पार्टनर्स को चुनने का अधिकार होना चाहिए और है भी. देशों को अपने लिए व्यापार और आर्थिक सहयोग के लिए ऐसे पार्टनर्स को चुनने का अधिकार होना चाहिए जो उनके हित में हो.'
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक संदेश में रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी. उन्होंने लिखा था, 'भारत न केवल रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए इस तेल का एक बड़ा हिस्सा बाजार में बेचकर भारी मुनाफा भी कमा रहा है. भारत को परवाह नहीं है कि रूस की युद्ध मशीनरी से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं. इसलिए, मैं भारत पर टैरिफ बढ़ाने जा रहा हूं.'
ट्रंप की यह नई धमकी ऐसे वक्त में आई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में वो नाकाम होते दिख रहे हैं. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस अगर साढ़े तीन सालों से यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त नहीं करता तो वो रूस और उसका तेल खरीदने वाले देशों पर नए प्रतिबंध लगाएंगे.
ट्रंप की हालिया धमकी को भारत ने 'अनुचित और तर्कहीन' बताया. विदेश मंत्रालय ने इसके साथ ही अमेरिका के दोगले रवैये का भी पर्दाफाश किया और कहा, 'अमेरिका अब भी रूस से अपने परमाणु इंडस्ट्री के लिए यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की इंडस्ट्री के लिए पैलेडियम, उर्वरक और केमिकल आयात करता है.'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








