
रूस ने अमेरिका को सौंपे पुतिन के आवास पर यूक्रेनी ड्रोन अटैक के सबूत
AajTak
रूस ने अमेरिका को राष्ट्रपति पुतिन के घर पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले के फिजिकल सबूत सौंप दिए हैं. यूक्रेन और पश्चिमी अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार किया है, जिससे चल रही शांति वार्ता के बीच तनाव बढ़ गया है.
रूस ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिका को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक आवास पर यूक्रेनी ड्रोन हमले का सबूत सौंपा है. रूस की मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख एडमिरल इगोर कोस्त्युकोव ने इस हफ्ते की शुरुआत में गिराए गए यूक्रेनी ड्रोन का एक अहम हिस्सा अमेरिकी मिलिट्री अटैची को सौंपा.
रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी अधिकारियों का दावा है कि डिवाइस से मिले डेटा से पता चलता है कि टारगेट नोवगोरोड इलाके में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक आवास था.
रूस के रक्षा मंत्रालय के टेलीग्राम चैनल द्वारा जारी एक वीडियो में कोस्त्युकोव को ड्रोन का नेविगेशन कंट्रोलर सौंपते हुए दिखाया गया है, जिसे रूसी एयर डिफेंस द्वारा कई मानवरहित विमानों को रोकने के बाद मलबे से बरामद किया गया था.
रूस ने क्या कहा?
रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के मुख्य खुफिया विभाग के अधिकारी कोस्त्युकोव ने कहा, "रूस की स्पेशल सर्विसेज़ के विशेषज्ञों द्वारा ड्रोन के नेविगेशन कंट्रोलर की मेमोरी के कंटेंट को डिक्रिप्ट करने से यह बिना किसी शक के साबित होता है कि हमले का निशाना नोवगोरोड इलाके में रूसी राष्ट्रपति के आवास का बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स था."
उन्होंने आगे कहा, "हमें लगता है कि इस कदम से सभी सवाल खत्म हो जाएंगे और सच्चाई सामने आ जाएगी."

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








