
रूस को बड़ा झटका, धमकियां बेअसर, यूक्रेन को टैंक देने के लिए राजी हुए अमेरिका-जर्मनी!
AajTak
कई दिनों से यूक्रेन जर्मनी के लेटेस्ट लेपर्ड-2 टैंक (Leopard 2 tanks) की मांग कर रहा था. लेकिन जर्मनी इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था. अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि जर्मनी 14 लेपर्ड-2 टैंक यूक्रेन को देने के लिए तैयार हो गया है. इसके साथ ही अमेरिका के 30 अबराम एम-1 टैंक देने की भी खबर है.
पिछले करीब 1 साल से जारी रूस-यूक्रेन जंग और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच सकती है. रूस के विरोध के बावजूद जर्मनी के साथ-साथ अमेरिका भी यूक्रेन को अपने आधुनिक टैंक देने के लिए तैयार हो गया है. दरअसल, यूक्रेन लंबे समय से जर्मनी से उसके लेटेस्ट लेपर्ड-2 टैंक (Leopard 2 tanks) की मांग कर रहा था. लेकिन जर्मनी इस फैसले पर चुप्पी साधे हुआ था.
अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रहीं कि जर्मनी के चांसलर टैंक देने के लिए राजी हो गए हैं और जल्द ही इसका ऐलान कर सकते हैं. जर्मनी फिलहाल यूक्रेन को 14 लेपर्ड-2 टैंक देगा. इस जानकारी के बीच रूस को एक और बड़ा झटका लगा है. अमेरिका भी अपने अबराम एम-1 टैंक यूक्रेन को देने के लिए राजी हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इसकी घोषणा कर सकते हैं. अमेरिका फिलहाल यूक्रेन को 30 अबराम एम-1 टैंक देगा.
दरअसल, यूक्रेन लंबे समय से चाहता था कि उसे अत्याधुनिक टैंक मिलें, ताकि वो रूसी सेना का मुकाबला कर सके और अपने इलाकों को फिर से कब्जे में ले सके. मेड इन जर्मनी लेपर्ड-2 टैंक के साथ ही अमेरिका का अबराम एम-1 टैंक बेहद अत्याधुनिक टैंक माना जाता है.
पहले यह भी सामने आ रहा था कि हो सकता है कि पोलैंड अपने लेपर्ड-2 टैंक यूक्रेन को दे. लेकिन इस कंडीशन में भी उसे इसके लिए जर्मनी की मंजूरी लेनी होती. फिलहाल यह साफ नहीं है कि टैंक जर्मनी से भेजे जाएंगे या पोलैंड से आएंगे.
पोलैंड के प्रधानमंत्री माटुस्ज मोराविकी ने सोमवार को कहा था कि वो यूक्रेन के टैंक भेजने के लिए जर्मनी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि अगर मंजूरी नहीं मिलती है तो वो दूसरे टैंक यूक्रेन भेज देंगे. इस बीच यूरोपियन यूनियन के फॉरेन पॉलिसी के चीफ जोसेप बोरेल ने कहा था कि जर्मनी टैंकों के एक्सपोर्ट को नहीं रोकेगा.
जर्मनी में बना लेपर्ड-2 टैंक दुनियाभर में 20 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होता है, जिनमें से दर्जनभर से ज्यादा NATO के सदस्य हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








