
रूस के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर की हत्या की कोशिश, शूटर ने मारी गोली
AajTak
रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शुक्रवार को मॉस्को में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के भीतर अज्ञात हमलावर ने कई गोलियां मार दीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन युद्ध के बाद कई रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्याएं हो चुकी हैं, जिनके लिए रूस यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराता है.
रूस के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शुक्रवार को मॉस्को में गोली मार दी गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यह जानकारी सरकारी मीडिया ने जांच एजेंसियों के हवाले से दी है. लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव रूस के रक्षा मंत्रालय के जनरल स्टाफ के मुख्य निदेशालय के डिप्टी चीफ हैं यानी डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर. यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब हाल के महीनों में कई वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्या हो चुकी है, जिनके लिए रूस यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराता रहा है.
अपार्टमेंट बिल्डिंग के भीतर मारी गोली
जांच कमेटी की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मॉस्को के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के भीतर अज्ञात हमलावर ने कई गोलियां मारीं. घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पेट्रेंको ने यह नहीं बताया कि इस हमले के पीछे कौन हो सकता है. व्लादिमीर अलेक्सेयेव साल 2011 से रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी में फर्स्ट डिप्टी हेड के तौर पर तैनात हैं.
यूक्रेन युद्ध के बाद मारे गए कई रूसी सैन्य अधिकारी
जून 2023 में जब रूसी भाड़े के सैनिकों के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कुछ समय के लिए बगावत की थी, तब व्लादिमीर अलेक्सेयेव उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें उससे बातचीत के लिए भेजा गया था.
यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से कई वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्या की जा चुकी है. मॉस्को इन हमलों के लिए कीव को जिम्मेदार ठहराता रहा है. कुछ मामलों में यूक्रेनी सैन्य खुफिया एजेंसी ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.

ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध का आज सातवां दिन है. पिछले छह दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है. लेकिन इस जंग में सिर्फ ये तीन देश नहीं खाड़ी के 4 और मुस्लिम देश भी शामिल हो गए हैं. इन देशों पर हुए हमले से तनाव और बढ़ गया है. ड्रोन अटैक से अजरबैजान भड़क गया है. सुनिए राष्ट्रपति अलीयेव ने ईरान से क्या मांग की.

ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध का आज सातवां दिन है. बीते छह दिनों में ईरान में भयंकर तबाही मची है. गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि खामेनेई के बाद ईरान का नया नेता चुनने में उनकी डायरेक्ट भूमिका रहेगी. साथ ही हथियार डालने की धमकी दी है. इसपर पलटवार करते हुए ईरान के विदेश मंत्री ने पलटवार किया है. सुनें क्या कहा.









