
रूस के खिलाफ Ukraine के फौजी चला रहे 100 साल पुरानी मशीन गन
AajTak
रूस की फौज और उसके अत्याधुनिक हथियारों से लड़ने के लिए यूक्रेन की सेना 100 साल पुरानी मशीन गन का उपयोग कर रहे हैं. ये मशीन गन उस समय की है जब यूक्रेन रूसी एंपायर का हिस्सा हुआ करता था. उस समय त्सार साम्राज्य का राज था. आइए समझते हैं कि आखिर इस बंदूक के उपयोग का क्या मकसद है.
रूस और यूक्रेन के युद्ध (Russian Ukraine War) में घुसपैठियों को भगाने के लिए और सामना करने के लिए यूक्रेनी सैनिकों ने मैक्सिम एम1910 (Maxim M1910) मशीन गनों का उपयोग कर रहे हैं. यह 68 किलोग्राम की एक पुरानी मशीन गन, जिसके आगे आर्मर्ड गन शील्ड लगी होती है. इसमें दो पहिए लगे होते हैं यानी इसे खींचकर कहीं भी ले जाया जा सकता है. किसी के समझ में ये नहीं आ रहा है कि आखिरकार यूक्रेन इतनी पुरानी मशीन गन का उपयोग क्यों कर रहा है.
इसके नाम से ही पता चलता है कि इसे 1910 में लॉन्च किया गया था. यह पहली ऑटोमैटिक मशीनगन का रूसी वर्जन था. पहली ऑटोमैटिक मशीन गन को अमेरिकी-ब्रिटिश इन्वेंटर हिरम मैक्सिम ने 1883 में बनाया था. उस समय की गैटलिंग गन में छह बैरल्स होते थे. जिन्हें हाथों से घुमाकर फायर किया जाता था.
मैक्सिम में रिकॉयल तकनीक लगाई गई ताकि घूमती हुई बैरल्स में गोलियां फायर होती रहें और दूसरी तरफ से लोड भी होती रहें. इसमें वॉटर कूल्ड बैरल यानी पानी से ठंडा रखी जाने वाली नली को लगाकर इसकी फायरिंग की क्षमता को बढ़ाया जाता था. 19वीं सदी तक इस मशीन गन का उपयोग लाखों लोगों को मारने और आतंक के लिए किया गया.
मैक्सिम एम1910 (Maxim M1910) मशीन गन 1909 से 10 के बीच डिजाइन की गई थी. 1910 से 39 के बीच उत्पादन होता रहा. फिर 1941 से 45 के बीच हुआ. पूरी दुनिया में इसकी करीब 1.76 लाख यूनिट्स बिकी थी. इसकी लंबाई 42 इंच है. बैरल की लंबाई 28.4 इंच है. इसमें 7.62x54mm की कार्टिरेज लगती है. रिकॉयल छोटा है. एक मिनट में 600 राउंड फायर करती है. गोलियां 740 मीटर प्रति सेकेंड की गति से निकलती हैं. इसमें 250 राउंड की बेल्ट लगती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










