
रूस के किस कदम के बाद लग रहे हैं यूक्रेनियन सैनिकों के खिलाफ केमिकल वेपन इस्तेमाल करने के आरोप?
AajTak
अमेरिका के विदेश विभाग के मुताबिक रूस ने केमिकल वेपन के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन किया है. अमेरिका का आरोप है कि रूस ने यूक्रेन के सैनिकों पर चोकिंग एजेंट क्लोरोपिक्रिन का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा रूस पर राइट कंट्रोल एजेंट का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा है.
रूस-यूक्रेन की जंग को 2 साल से ज्यादा समय हो चुका है. लेकिन अब भी यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच अमेरिका ने रूस पर बड़ा आरोप लगाया है. अमेरिका ने कहा है कि रूस ने यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ केमिकल वेपन का इस्तेमाल किया है.
अमेरिका के विदेश विभाग के मुताबिक रूस ने केमिकल वेपन के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन किया है. अमेरिका के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के सैनिकों पर चोकिंग एजेंट क्लोरोपिक्रिन का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा रूस पर राइट कंट्रोल एजेंट का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा है.
जमीनी फायदा हासिल करने की कोशिश
विदेश विभाग के मुताबिक,'इस तरह के केमिकल का उपयोग कोई नई घटना नहीं है. संभवत: रूस ने यूक्रेन की सेना को ऊंचाई वाले इलाकों से हटाने और जंग के मैदान पर टेक्टिकल फायदा हासिल करने के लिए किया है. इस बारे में वॉशिंगटन में स्थित रूसी दूतावास से जवाब मांगा गया, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला.
यूक्रेन के लाखों लोग हुए विस्थापित
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से युद्ध चल रहा है. अब तक दोनों देशों के हजारों सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं. युद्ध के कारण यूक्रेन से लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं और पड़ोसी मुल्कों में शरण ली है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस के साथ युद्धविराम से इनकार कर चुके हैं. जेलेंस्की का कहना है कि क्रेमलिन की सेना कीव के सैनिकों पर काबू पाने के लिए इस युद्धविराम का उपयोग पीछे हटने और फिर से संगठित होने के लिए करेगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









