
'रूस का कोई लेना-देना नहीं', ट्रंप के ग्रीनलैंड को हथियाने की धमकी पर क्या बोले पुतिन?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद से ही ग्रीनलैंड पर नजर गड़ा रखी है. उनका कहना है कि ग्रीनलैंड अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है. अब पुतिन ने भी ट्रंप की इस महत्वाकांक्षा पर टिप्पणी की है. पुतिन ने कहा है कि रूस का इससे कोई लेना देना नहीं है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका का प्लान काफी गंभीर है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि ग्रीनलैंड का मामला दो देशों के बीच का मामला है जिससे रूस का कोई लेना-देना नहीं है. पुतिन ने यह टिप्पणी आकर्टिक सर्कल के उत्तर में सबसे बड़े शहर मरमंस्क में कही साथ ही चेतावनी दी कि क्षेत्र में भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है.
प्रतिस्पर्धा का जिक्र करते हुए उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को अधिग्रहण करने के प्लान पर बात की. लेकिन पुतिन ने अधिग्रहण के संबंध में ट्रंप की कोई आलोचना नहीं की. अमेरिका और रूस अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसे में ग्रीनलैंड को लेकर पुतिन की टिप्पणी अहम मानी जा रही है.
राष्ट्रपति पुतिन ने मरमंस्क में रूस के आर्कटिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा, 'कम शब्दों में कहें तो, ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की योजनाएं गंभीर हैं. इन योजनाओं की गहरी ऐतिहासिक जड़ें हैं. और यह साफ है कि अमेरिका आर्कटिक में अपने भू-रणनीतिक, सैन्य-राजनीतिक और आर्थिक हितों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाता रहेगा.'
पुतिन ने आगे कहा, 'जहां तक ग्रीनलैंड का सवाल है तो यह दो देशों के बीच का मामला है... इसका हमसे (रूस से) कोई लेना देना नहीं है.'
अचानक करीब कैसे आ गए अमेरिका-रूस?
जब जो बाइडेन व्हाइट हाउस में थे तब रूस और अमेरिका एक-दूसरे के मुखर आलोचक थे. लेकिन ट्रंप के आने के बाद से दोनों देशों के बीच की कड़वाहट तेजी से खत्म हुई है और अब दोनों ही देश प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर आकर्टिक क्षेत्र में आर्थिक सहयोग को लेकर विचार कर रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









