
रूसी स्पाई व्हेल की कहानी जो नॉर्वे के समंदर में मृत मिली, जानिए पुतिन की सेना के उस विंग के बारे में जो व्हेल को देती है जासूसी की ट्रेनिंग
AajTak
इस बेलुगा व्हेल का ह्वाल्डिमिर नाम नॉर्वेजियन शब्द 'ह्वाल' और रूसी राष्ट्रपति के नाम के पहले हिस्से 'व्लादिमीर' का मिश्रण है. व्हेल को नॉर्वे में ह्वाल कहा जाता है. रूसी नौसेना को व्हेल को ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि इसे रूस का जासूसी व्हेल माना जाने लगा.
रूस की जासूसी व्हेल 'ह्वाल्डिमिर' नॉर्वे में समंदर के तट के करीब मृत मिली है. इस व्हाइट बेलुगा व्हेल का शव 31 अगस्त को दक्षिणी नॉर्वे के रिसाविका खाड़ी में मछली पकड़ रहे पिता और पुत्र को तैरता हुआ मिला. हालांकि, अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. इसे क्रेन की मदद से पानी से बाहर निकाला गया और निकटवर्ती बंदरगाह पर ले जाया गया. ह्वाल्दिमिर व्हेल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. ये व्हेल 14 फीट लंबी और 2,700 पाउंड वजनी थी.
इस बेलुगा व्हेल का ह्वाल्डिमिर नाम नॉर्वेजियन शब्द 'ह्वाल' और रूसी राष्ट्रपति के नाम के पहले हिस्से 'व्लादिमीर' का मिश्रण है. व्हेल को नॉर्वे में ह्वाल कहा जाता है. रूसी नौसेना को व्हेल को ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि इसे रूस का जासूसी व्हेल माना जाने लगा. व्हेल को पहली बार अप्रैल 2019 में रूसी समुद्री सीमा से करीब 300 किमी (190 मील) दूर नॉर्वे के उत्तर में इंगोया द्वीप के पास देखा गया. उस समय उसके शरीर पर एक हार्नेस और एक छोटा कैमरा माउंट लगा हुआ था. हार्नेस पर अंग्रेजी में इक्विपमेंट सेंट पीटर्सबर्ग लिखा था. रूस में सेंट पीटर्सबर्ग सबसे बड़ा व्यापारिक शहर है. माना जाता है कि रूसी वैज्ञानिक शोध के दौरान इस तरह के हार्नेस का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में इन अटकलों को हवा मिली कि ये एक जासूसी व्हेल है.
मॉस्को ने आरोपों पर नहीं दी प्रतिक्रिया
पश्चिमी देशों ने भी दावा किया था कि यह व्हेल रूसी नौसेना के एक गुप्त मिशन का हिस्सा थी. हालांकि, मॉस्को ने आरोपों पर कभी प्रतिक्रिया नहीं दी. एक्सपर्ट के मुताबिक, रूसी नौसेना सैन्य उद्देश्यों के लिए व्हेल को ट्रेनिंग करने के लिए जानी जाती है. नॉर्वे के अधिकारियों का कहना था कि ह्वाल्दिमीर संभवतः किसी ट्रेनिंग का हिस्सा थी और मौका मिलते ही भाग निकली. उसे रूसी नौसेना द्वारा प्रशिक्षित किया गया, क्योंकि वो इंसानों के साथ रहने का आदी प्रतीत होती है. चूंकि, व्हेल को लोगों में बहुत दिलचस्पी थी और वो हाथ के संकेतों का जवाब देती थी, जिससे नॉर्वे की खुफिया एजेंसी ने मान लिया कि उसे रूस ने एक रिसर्च के हिस्से के रूप में रखा है.
व्हेल की मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्री जीवविज्ञानी सेबेस्टियन स्ट्रैंड ने बताया, हमने ह्वाल्डिमिर को समुद्र में मृत पाया है. हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत का कारण क्या है? शरीर पर कोई बड़ी बाहरी चोट नहीं दिखाई दे रही है. बता दें कि स्ट्रैंड नॉर्वे के NGO मरीन माइंड की ओर से पिछले तीन वर्षों से ह्वालदिमीर के मूवमेंट पर नजर रख रहा था. उसने कहा, व्हेल की अचानक मौत से वे बहुत दुखी हैं. स्ट्रैंड ने कहा, यह बिल्कुल भयानक है. शुक्रवार तक वो पूरी तरह अच्छी स्थिति में थी, इसलिए हमें बस यह पता लगाना है कि ऐसा क्या हुआ है?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









