
रूसी सेना में बुलावे से बचने के लिए जर्जिया भाग रहे लोग, सैटेलाइट इमेज में बॉर्डर पर दिखीं गाड़ियों की लंबी लाइनें
AajTak
रूस में हजारों की संख्या में लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं. उन्हें यूक्रेन के साथ जंग में भेजने का डर सता रहा है. पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 3 लाख सैनिकों की लामबंदी का ऐलान किया था. इसके बाद से ही रूस छोड़ने वाले लोगों की सिलसिला जारी है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैनिकों की लामबंदी के ऐलान के बाद से वहां हलचल तेज हो गई है. पुतिन के ऐलान के बाद से लोग रूस छोड़ने की फिराक में हैं. जिन्हें फ्लाइट मिल रही है, वो उससे जा रहे हैं, लेकिन सैकड़ों ऐसे भी हैं जो सड़क के रास्ते ही रूस छोड़ने की तैयारी में हैं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस के सैकड़ों लोग पड़ोसी देश जॉर्जिया भाग रहे हैं. न्यूज एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि रविवार को जॉर्जिया जाने के लिए सीमा पर तीन हजार से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हुई थीं.
इस साल 24 फरवरी को यूक्रेन के साथ जंग के ऐलान के बाद से ही हजारों लोग रूस छोड़कर जॉर्जिया आ चुके हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 फरवरी से अब तक जॉर्जिया की राजधानी तब्लिसी में 40 हजार से ज्यादा रूसी नागरिक आ चुके हैं.
तब्लिसी पहुंचे रूसी नागरिक दिमित्री कुरिलियुनोक ने न्यूज एजेंसी को बताया कि जैसे ही उन्हें सैनिकों की लामबंदी के बारे में पता चला, वैसे ही वो अपना सामान समेटकर रूस छोड़कर यहां आ गए. दिमित्री अपनी पत्नी इरिना और छोटी बेटी के साथ तब्लिसी आ गए हैं. उन्होंने कहा कि हम इस जंग के खिलाफ है. इसमें या तो मारना है या मरना है. इसलिए हम वहां से भागकर आ गए.
कैसे भी रूस छोड़ने की जुगत में लोग!
राष्ट्रपति पुतिन के सैनिकों की लामबंदी के ऐलान के बाद कितने रूसी नागरिकों ने देश छोड़ा है, इसका कोई सही आंकड़ा नहीं है, लेकिन रूसी सीमाओं से पलायन की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं. जिस तरह का नजारा रूस-जॉर्जिया सीमा पर है, वैसा है कजाखस्तान, फिनलैंड और मंगोलिया सीमा पर भी दिख रहा है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









